Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: खानजादी संग लड़ाई में ईशा मालवीय ने खोया आपा, बोटॉक्स और लिप फिलर को लेकर खोला कच्चा-चिट्ठा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 11:28 AM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 की शुरुआत में खानजादी और ईशा मालवीय के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। काफी वक्त तक ये दोस्ती बनी रही लेकिन अब दोनों एक- दू ...और पढ़ें

    खानजादी संग लड़ाई में ईशा मालवीय ने खोया आपा, (X Image)
    खानजादी संग लड़ाई में ईशा मालवीय ने खोया आपा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में ईशा मालवीय और खानजादी के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली। शो की शुरुआत में दोनों  के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, लेकिन अब उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है।

    खानजादी ने वीकेंड का वार एपिसोड में साफ किया था कि उन्हें ईशा मालवीय से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, ईशा का मिजाज सख्त ही नजर आया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: जिस बात का डर था आखिर वही हुआ, तहलका और अभिषेक के हाथापाई वाले कांड पर 'बिग बॉस' ने सुनायी सजा

    बहसबाजी में तब्दील हुई बातचीत

    बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में खानजादी ने एक बार फिर ईशा मालवीय के पास अनबन खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने ईशा से कहा कि उन्हें उनसे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन थोड़ी ही देर में ये बातचीत बहसबाजी में तब्दील हो गई।

    ईशा और खानजादी की भयंकर लड़ाई

    ईशा ने खानजादी को लेकर कहा कि वो उनके साथ इसलिए सब कुछ ठीक करना चाहती है, ताकि अभिषेक के साथ फिर से झूठा अफेयर के शुरू कर सके। ईशा ने खानजादी पर कमेंट करते हुए कहा, जाओ अभिषेक के साथ कंबल में। इस खानजादी भी तिलमिला गईं, पलटवार करते हुए उन्होंने ईशा पर दो लड़कों की फीलिंग्स के साथ खेलने का आरोप लगाया।

    ईशा ने लगाए गंभीर आरोप

    ईशा और खानजादी के बीच ये लड़ाई तब और गंदी हो गई, जब एक्ट्रेस कुछ पर्सनल कमेंट कर दिए। ईशा ने कहा कि खानजारी बोटॉक्स कराती है, उनके फेक लिप फिलर है। ईशा इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि खानजादी अपनी बीमारी और ट्रॉमा का झूठा दिखावा करती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में हुई हाथापाई, आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स, बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी?

    ईशा को बताया डुअल सिम

    खानजादी इतना सुनने के बाद उखड़ गईं। उन्होंने अभिषेक और सामर्थ पर इशारा करते हुए ईशा को डुअल सिम बताया, जो दो फोन इस्तेमाल करती है। उन्होंने ये भी कहा कि ईशा इस बात से चिढ़ीं हुई हैं कि उन्होंने उनके एक्स अभिषेक के साथ अच्छी दोस्ती कर ली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    पेरेंट्स तक पहुंची बात

    ईशा और खानजादी ने लड़ाई में एक- दूसरे के घरवालों को भी घसीटा। ईशा ने कहा कि उनके घरवालों शर्मसार होंगे, क्योंकि  खानजादी घर से भाग गई थीं। इस पर खानाजादी ने ईशा को कहा कि वो कम से कम उनसे बेहतर हैं, क्योंकि शो में वो अपनी हरकतों की वजह से अपने पेरेंट्स को शर्मिंदा नहीं कर रही हैं। ईशा और खानजादी की लड़ाई को बढ़ते हुए देखकर बीच में अंकिता और मुनव्वर ने बीच बचाव किया। दोनों ने ईशा और खानजादी को अपने शब्दों पर ध्यान देने के लिए कहा।