Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: आखिर किस बात पर उखड़ीं अंकिता लोखंडे, विक्की जैन को दे डाली धमकी, कहा- 'मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 05:33 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestant Ankita Lokhande- Vicky Jain Fight अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को घरवालें के रवैये के बारे में बताया। उन्होंने पति किसी के चक् ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी धमकी, (X Image)
    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी धमकी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी पर्सनल लाइफ की अनबन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार अब एक्ट्रेस इतनी नाराज हुई कि उन्होंने विक्की जैन को एक बड़ी धमकी दे डाली।

    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को घरवालें के रवैये के बारे में बताया। उन्होंने पति किसी के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी। इस दौरान अंकिता ने ये भी कह दिया कि विक्की ने उनकी बात नहीं मानी, तो वो शो से बाहर जाने के बाद उनका घर छोड़कर चली जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'भाड़ में जाए बिग बॉस', अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े, करोड़ों की पेनल्टी भरने को तैयार

    समर्थ से दूर रहने की दी सलाह

    ऐश्वर्या शर्मा और सामर्थ जुरैल ने हालिया एपिसोड में विक्की जैन पर चुगली करने का आरोप लगाया। दोनों की बातों ने विक्की नाराज कर दिया। उनके साथ पत्नी अंकिता लोखंडे भी ऐश्वर्या और सामर्थ के इन आरोपों पर बेहद खफा हुईं। एक्ट्रेस ने पति को समझाया कि वो सामर्थ पर भरोसा न करें, वो कभी भी धोखा दे सकते हैं। अंकिता लोखंडे ने विक्की से कहा कि जो लोग उनसे बिग बॉस के घर में गलत बिहेव कर रहे हैं, वो लोग कभी भी उनके घर नहीं आएंगे। भले ही यहां सिर्फ वो गेम खेल रहे हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अंकिता उनका घर छोड़कर चली जाएंगी।

    अंकिता ने विक्की को दी सलाह

    अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से कहा, "मुझे पता है तूझे कैसा लग रहा है। तुम्हें किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। चिंटु, पिंटु, टिंटु इन सब लोगों को खुद से दूर रखो। किसी को कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है यहां। तुम इस हफ्ते किसी से बात मत करो। बस उनके साथ बैठो जिन्हें तुम पसंद करते हो, एंजॉय करो यहां। गेम की चिंता मत करो।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'माफ करना, भूल गया था कि मैं शादीशुदा हूं', डांस के बीच सना खान से अचानक बोले विक्की जैन

    विक्की को अंकिता ने दी धमकी

    अंकिता ने विकी को धमकी देते हुए आगे कहा, "जिस-जिस ने तेरी इंसल्ट की है न विक्की बिना किसी मतलब के, ये गेम है मैं जानती हूं। मैं समझती हूं, लेकिन मेरे घर ये लोग नहीं आएंगे विक्कीक। अगर तू इनको लेकर घर आया ना तो मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी।" अंकिता ने विक्की को बताया कि वो ऐसा इसलिए कह रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि विक्की बाद में सभी के साथ सबकुछ ठीक कर लेंगे। अंकिता ने बातचीत के दौरान मुनव्वर फारुकी की तारीफ भी की। उन्होंने उनके गेम को भी अच्छा बताया।