यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी के आगे सब धराशायी, BB King बनकर फिर मारी बाजी, टॉप 3 में जगह पक्की?
Bigg Boss 17 बस चंद दिनों में बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसके साथ ही इस सीजन को अपना विनर भी मिल जाएगा। इससे पहले बीबी मीटर का रिजल्ट आ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अब 8 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं और कोई भी शो के इस पड़ाव पर आकर पीछे नहीं हटना चाहता। हालांकि, पॉपुलैरिटी में एक कंटेस्टेंट बाकी सब पर भारी पड़ रहा है और टॉप 3 में शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है।
बिग बॉस 17 ने इस हफ्ते के अपने बीबी किंग के नाम का खुलासा किया है, जो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए बुरी खबर लेकर आया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट्स, करण जौहर के इशारे ने खोला राज, गले लगाकर दिया आशीर्वाद
किसने मारी बाजी ?
बिग बॉस 17 में बचे हुए सभी खिलाड़ी जीतने की मजबूत दावेदारी रखते हैं। इनमें से कोई भी पॉपुलैरिटी के मामले कम नहीं है, लेकिन कोई एक खिलाड़ी इन सबको मात दे रहा है। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट बीबी किंग बना है, उसका नाम है मुनव्वर फारुकी।

कौन बनेगा विनर
बता दें कि कॉमेडियन अब तक कई बार बीबी किंग बन चुके हैं। अब फिनाले के करीब आकर भी कोई उन्हें पछाड़ नहीं पा रहा है। मुनव्वर फारुकी की ये पॉपुलैरिटी उनके टॉप 3 में पहुंचने की ओर इशारा कर रहा है। अब देखना होगा कि 28 जनवरी को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर उठाते हैं या फिर ये किसी और की झोली में जाती है।
कौन- कौन हुआ नॉमिनेट
बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें, तो शो में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन करवाए गए हैं। इस बार बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मनारा चोपड़ा, आयशा खान और ईशा मालवीय का नाम शामिल है। यानी आने वाले हफ्ते में सभी खिलाड़ी डेंजर जोन में हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: नामिनेशन देख उड़े घरवालों के तोते, डेंजर जोन में आए खुद को तीस मार खा समझने वाले खिलाड़ी
किस कंटेस्टेंट का खत्म हुआ सफर
बिग बॉस 17 से इस वीकेंड का वार समर्थ जुरेल का सफर खत्म हो गया। उन्होंने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और लंबा सफर तय किया। हालांकि, टॉप 5 में अपनी जगह बनाने से चूक गए और फिनाले के नजदीक आकर एविक्ट हो गए।