Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Nomination: नामिनेशन देख उड़े घरवालों के तोते, डेंजर जोन में आए खुद को तीस मार खा समझने वाले खिलाड़ी

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 10:43 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Nomination बिग बॉस 17 में सामर्थ जुरेल के जाने के बाद 8 कंटेस्टेंट्स बचे हुए है। एलिमिनेशन के बाद अपकमिंग वीक के लिए नॉमिनेशन करवाए गए। ...और पढ़ें

    नामिनेशन देख उड़े घरवालों के तोते, (X Image)
    नामिनेशन देख उड़े घरवालों के तोते, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स अब जान की बाजी लगा रहे हैं। शो भले 17 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था, लेकिन दिल, दिमाग और दाम लगाकर गिनती के खिलाड़ी ही आगे बढ़ पाए। अब इनमें भी एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की जद्दोजहद चल रही है। इस बीच बिग बॉस ने ऐसा नॉमिनेशन करवाया कि घरवालों के होश उड़ गए।

    बिग बॉस 17 में बीते हफ्ते लगभग पूरा घर नॉमिनेट हुआ। सिर्फ अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं, समर्थ जुरेल के नॉमिनेशन की खबर आई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: टॉप 5 में जगह बनाने से चूका ये कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले सलमान खान के शो से हुआ बाहर?

    टॉप 5 में जाने की छिड़ी जंग

    बिग बॉस 17 में सामर्थ जुरेल के जाने के बाद 8 कंटेस्टेंट्स बचे हुए है। एलिमिनेशन के बाद अपकमिंग वीक के लिए नॉमिनेशन करवाए गए। जहां, सभी घरवालों ने खुद को बचाने के लिए सारे पैंतरे आजमाए, क्योंकि सभी को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अपना नाम देखना है।

    डेंजर जोन में पावरफुल खिलाड़ी

    बिग बॉस 17 में फिनाले से पहला हुआ ये नॉमिनेशन होश उड़ाने वाला रहा। खुद को तीस मार खा समझने खिलाड़ी भी इस बार खुद को बचा नहीं पाए, क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। शो से जुड़ी ताजा खबर शेयर करने वाले एक फैन पेज ने नॉमिनेशन की जानकारी शेयर की है।

    कौन- कौन हुआ नॉमिनेट

    बिग बॉस 17 की अपडेट के अनुसार, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मनारा चोपड़ा, आयशा खान और ईशा मालवीय नॉमिनेटेड हैं। इसके साथ ही घर में इस बार कोई भी खिलाड़ी सेफ नहीं, फिनाले से पहले सभी डेंजर जोन में आ चुके हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात

    बिग बॉस की ताजा खबर

    बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें, तो इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह करण जौहर ने होस्टिंग की कुर्सी संभाली। उन्होंने मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के विवाद में चुगली करने को लेकर ईशा मालवीय की जमकर क्लास लगाई।