यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Elimination: टॉप 5 में जगह बनाने से चूका ये कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले सलमान खान के शो से हुआ बाहर?
Bigg Boss 17 Elimination अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हो गया था। कुछ कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन से बुरी तरह इफेक्ट हुए ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फिनाले के करीब पहुंच गया है। बस कुछ दिनों में शो को अपना विनर मिलने वाला है। इस बीच एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। फिनाले के इतने करीब आकर इस खिलाड़ी को बिग बॉस 17 से अलविदा लेना पड़ा।
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इनमें विक्की जैन, अभिषेक कुमार, आयशा खान, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल का नाम शामिल है।
एक और कंटेस्टेंट हुआ बाहर
अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हो गया था। कुछ कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन से बुरी तरह इफेक्ट हुए और घर में जमकर लड़ाई- झगड़े किए। वहीं, अब बिग बॉस 17 से इस बार एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया।
किस खिलाड़ी का खत्म हुआ सफर ?
बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट खबर शेयर करने वाले एक फैन पेज ने एविक्शन की जानकारी दी है। खबर के अनुसार, इस हफ्ते बिग बॉस 17 से समर्थ जुरेल का सफर खत्म हो गया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

वाइल्ड कार्ड बन घर में की एंट्री
समर्थ जुरेल, बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे। उनकी एंट्री ने शो में खूब तहलका मचाया था। दरअसल, ईशा मालवीय और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ रही थीं। तभी मेकर्स शो में ईशा के करेंट ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल लेकर आए। शुरुआत में ईशा ने समर्थ को अपना ब्वॉयफ्रेंड मानने से भी मना कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इंवेस्टमेंट हैं अंकिता लोखंडे, विक्की के बाद उनकी मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- पैसा तो लगता है
विक्की भइया का सपोर्ट सिस्टम
समर्थ जुरेल की बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के बाद विक्की जैन से अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों घर में अक्सर साथ में दिखते थे। वहीं, अब समर्थ के एलिमिनेशन के बाद उनका एक सपोर्ट भी खत्म हो गया।