Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: इंवेस्टमेंट हैं अंकिता लोखंडे, विक्की के बाद उनकी मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- पैसा तो लगता है

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 03:48 PM (IST)

    Bigg Boss 17 विक्की जैन की मां रंजना जैन अब अंकिता लोखंडे को इंवेस्टमेंट वाले बयान को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल बिग बॉस के दौरान विक्की जैन ने कह ...और पढ़ें

    विक्की जैन के बाद उनकी मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, (X Iamge)
    विक्की जैन के बाद उनकी मां ने दिया चौंकाने वाला बयान, (X Iamge)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। जहां कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार वाले आ रहे हैं। सबसे पहले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां उनसे मिलने शो में पहुंची। दोनों ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। हालांकि, अपने रवैये के कारण अंकिता लोखंडे की सास काफी ट्रोल भी हुईं।

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अंकिता लोखंडे की सास ने कुछ मीडिया चैनल्स से बात की। इस दौरान उनका एक्ट्रेस को लेकर सख्त सास वाला अवतार देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कंगना रनोट ने लिया अंकिता लोखंडे की सास का पक्ष, बताया शादी के खिलाफ क्यों था विक्की का परिवार

    विक्की से आगे निकली उनकी मां

    विक्की जैन की मां रंजना जैन अब अंकिता लोखंडे को इंवेस्टमेंट वाले बयान को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, बिग बॉस के दौरान विक्की जैन ने कहा था कि अंकिता लोखंडे उनका एक इंवेस्टमेंट हैं। वहीं, अब बेटे के इस बयान पर रंजना जैन का राय पूछा गई, तो उन्होंने और भी हैरान कर दिया और विक्की से एक कदम आगे निकल गईं।

    अंकिता हैं इंवेस्टमेंट

    विक्की जैन की मां ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "हिरोइन को पाना है तो मेहनत तो करनी पड़ती है, सरलता से तो नहीं आ जातीं। इनवेस्टेमेंट तो बहुत करना पड़ता है तब जाके वो मिलती हैं। और बहुत पैसा भी लगवाना पड़ता है तब नखरे पूरे होते हैं। बहुत नखरे होते हैं।"

    विक्की ने अंकिता से क्यों की शादी ?

    उन्होंने आगे कहा, "शादी इसलिए की थी क्योंकि ऐसे प्लैटफॉर्म (बिग बॉस) पर आम लड़की थोड़े ही ला पाती। अंकिता ही ला पाई न उसको। स्मार्ट जोड़ी में गए। आम लड़की से कर देते तो वो कहां बेचारी ले जा पाती उसको। हमारे पास तो ढेर लड़कियां थीं। हमने कहा नहीं, जो विक्की कहेगा वही होगा। भइया तूने पसंद की है तो तू देख।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात

    पॉपुलर हुई अंकिता की सास

    विक्की जैन की मां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बिग बॉस के घर में तो उन्होंने कई बार ध्यान खींचा। वहीं, बाहर आने के बाद भी खूब चर्चा बटोर रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि बिग बॉस सीजन 17 की वो एक बड़ी हाइलाइट बन गई हैं।