विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: 'आप बाहर बिग बॉस न खेलें', अंकिता लोखंडे की सास पर भड़कीं रश्मि देसाई, विक्की की मां को दी ये सलाह

Published: Wed, 10 Jan 2024 05:48 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में विक्की जैन की मां रंजना जैन ने हाल ही में हिस्सा लिया। फैमिली ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे की सास पर भड़कीं रश्मि देसाई, (X Image)
अंकिता लोखंडे की सास पर भड़कीं रश्मि देसाई, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की जैन की मां बिग बॉस विजिट को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और उनकी मां के इस पूरे मामले पर कंगना रनोट पहले ही अपना राय दे चुकी हैं। अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने भी रिएक्ट किया है।

अंकिता लोखंडे से रश्मि देसाई की दोस्ती पुरानी और गहरी है। ऐसे में दोस्त को भला- बुरा कहना रश्मि को पसंद नहीं आया और उन्होंने विक्की जैन की मां को उनके रवैये के लिए सलाह दे डाली।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कंगना रनोट ने लिया अंकिता लोखंडे की सास का पक्ष, बताया शादी के खिलाफ क्यों था विक्की का परिवार

अंकिता की सास ने दिए इंटरव्यू

बिग बॉस 17 में विक्की जैन की मां रंजना जैन ने फैमिली वीक के दौरान हिस्सा लिया। घर में तो उन्होंने चर्चा बटोरी ही, बाहर आकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद रंजना जैन ने कई इंटरव्यू दिए। उन्होंने बहू पर कई इल्जाम भी लगाए, जो रश्मि देसाई को पसंद नहीं आया।

अंकिता के लिए परेशान हुईं रश्मि

बिग बॉस 17 के बाहर विक्की जैन की मां का रवैया देखकर रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि अंकिता जो भी हैं, उसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने विक्की की मां को शो के बाहर बिग बॉस न खेलने की सलाह दी।

रश्मि ने की अंकिता की तारीफ

रश्मि देसाई ने कहा, "आप जैसी हैं वैसी ही रहिए। आप जैसी हैं मैं उससे प्यार करती हूं। आपने अपने अंदर बहुत बदलाव किए हैं और ये सिर्फ आपके लिए नहीं है। आपका प्यार और जिससे आप प्यार करती हैं उतना ही उसका प्यार करना भी जरूरी है। आपने सब कुछ अपनी कड़ी मेहनत से सब हासिल किया है और अंकिता लोखंडे विरासत में मिले निडर रवैया ने आपको बनाया है। मैं सच में आप से बहुत प्यार करती हूं। आपको इसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन आपने बहुत प्यार से इसे एक्सेप्ट किया।"  

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी का बड़ा राज दबाए बैठी हैं आयशा, फिनाले से पहले दी धमकी, कहा- 'चिथड़े उड़ाकर जाऊंगी'

विक्की की मां को दी खास सलाह

रश्मि ने आगे लिखा, "मुझे उम्मीद है कि परिवार ये बात समझेगा कि शो खत्म हो जाएगा और ये सिर्फ अंकिता के बारे में नहीं है। ये उन दोनों के बारे में है। वे इतने समझदार हैं कि इसे संभाल लेंगे। मुझे पता है आंटी आपको शायद बुरा लगे पर वो दोनों मेरे दोस्त हैं। वे बिग बॉस का हिस्सा और कंटेस्टेंट्स हैं। आप बाहर आकर बिग बॉस न खेलें प्लीज। जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।