Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'उन पर कर्ज था...', बिग बॉस में मां को याद कर भावुक हुए Munawar Faruqui, बताया आत्महत्या से हुई मौत

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 03:34 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के घर में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में तहलका उर्फ सनी आर्या को घर से बेघर कर दिया गया। अब इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 मुनव्वर फारुकी (Photo Credit: X)
    बिग बॉस 17 मुनव्वर फारुकी (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कभी लड़ाई, तो झगड़ा, कभी प्यार देखने को मिल रहा है। हर बीते दिन के साथ सलमान खान का यह शो दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो में मुनव्वर फारुकी एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, मुनव्वर शो में थोड़े भावुक होते हुए नजर आए।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिग बॉस के हालिया एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर घर के सदस्यों रिंकू धवन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के साथ बातचीत करते हुए भावुक होते दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Isha And Samarth Breakup: एक्स ब्वॉयफ्रेंड के चलते ब्रेकअप की कगार पर पहुंचा ईशा मालवीय और समर्थ का रिश्ता

    मां को याद कर भावुक हुए मुनव्वर फारुकी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंकू ने मुनव्वर से पूछा कि उसने अपनी मां को कैसे खोया, तो इसके जवाब में मुनव्वर ने कहा 'आत्महत्या'। इसके बाद ऐश्वर्या शर्मा ने सवाल किया कि जब उन्हें इसका सामना करना पड़ा, तो उनकी उम्र क्या थी। तब मुनव्वर ने बताया कि वह 13 साल के थे।

    मुनव्वर फारुकी से जब पूछा गया कि इसकी वजह क्या थी, तब उन्होंने बताया कि 'इसके बहुत सारे कारण थे, वैवाहिक जीवन दुखी था, कर्जा था, पिता पर बहुत कर्ज था। मेरी मां पर भी बहुत कर्ज था। वह समय बहुत कठिन था। मैंने स्कूल जाना छोड़ दिया। मैं काम करता था। अजीब बात यह है कि सिर्फ 3500 रुपये का कर्ज था'।

    मुनव्वर ने बचपन के बारे में भी किया खुलासा

    मुनव्वर ने बचपन में सीमित भोजन करने को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'बचपन से हम दोपहर के भोजन में रोटी और दाल खाते थे। रात के खाने में हम वही दोपहर का भोजन और चावल खाते थे, हमने कभी तीसरी सब्जी नहीं खाई। मुनव्वर ने इससे पहले भी रियलिटी शो लॉक अप में अपने कठिन बचपन के बारे में भी खुलासा किया था'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: खानजादी के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, बोलीं- 'कुछ है जो उसे परेशान कर रहा है'