Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: खानजादी के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, बोलीं- 'कुछ है जो उसे परेशान कर रहा है'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 10:55 AM (IST)

    Bigg Boss 17 फेमस यूट्यूबर सनी आर्या (Sunny Arya) घर से बाहर हो गए हैं। इस बार शो के वीकेंड को सलमान खान (Salman Khan) ने नहीं बल्कि करण जौहर (Karan J ...और पढ़ें

    रिद्धि डोगरा और खानजादी (Photo Instagram )
    रिद्धि डोगरा और खानजादी (Photo Instagram )

    HighLights

    1. रैपर खानजादी अक्सर हेल्थ को लेकर सुर्खियों में है
    2. खानजादी के सपोर्ट में उतरीं रिद्धि डोगरा
    3. रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: टीवी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का शनिवार को वीकेंड का वार हुआ, जिसमें फेमस यूट्यूबर सनी आर्या (Sunny Arya) घर से बाहर हो गए हैं। इस बार शो के वीकेंड को सलमान खान (Salman Khan) ने नहीं बल्कि करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया।

    शो में करण जौहर ने भी एक-एक कर सभी क्लास लगाई तो वहीं रैपर खानजादी की बीमारी को लेकर भी कई सवाल-जवाब किए, जिसके बाद खानजादी ने रोती-बिलखती नजर आई। अब रैपर के बचाव में जवान एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) उतरी है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'तेरे मुंह से बदबू आ रही...', Ankita Lokhande ने Neil Bhatt को किया पोक, हुई भयंकर लड़ाई

    खानजादी के सपोर्ट में उतरीं रिद्धि डोगरा

    शो में नजर आ रही रैपर खानजादी (KhanZadi) अक्सर अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस दौरान वह कई बार रोती और बिलखती नजर आई। अब इस पर जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) ने रिएक्ट किया है।

    रिद्धि डोगरा का पोस्ट

    रिद्धि ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगर आपको लगता है कि कोई फेक दिखा रहा है, लेकिन फिर भी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट को बीच में आने दों। कुछ तो है जो उसे परेशान कर रहा है। भले ये बात किसी और को समझ ना आए, लेकिन खानजादी और उसके डॉक्टर को जरूर समझ आएगी। मैंने कल कलर्स टीवी की कुछ क्लिप्स देखे जिसे देख ऐसा लगा कि वह किसी चीज से लड़ रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: टूटा Salman Khan के सब्र का बांध, इस हरकत से आगबबूला होकर खानजादी को दिखाया बाहर का रास्ता

    रिद्धि डोगरा का वर्कफ्रंट

    रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल 'झूमे जिया रे' से डेब्यू किया था। फिल्म जवान के बाद एक्ट्रेस सलमान खान के साथ फिल्म ' टाइगर 3' में भी नजर आई हैं। प्रोफेशनल के साथ-साथ रिद्धि डोगरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक समय में काफी चर्चा पर थी। रिद्धि ने एक्टर राकेश बापट से शादी रचाई थी। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था।