Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'तेरे मुंह से बदबू आ रही...', Ankita Lokhande ने Neil Bhatt को किया पोक, हुई भयंकर लड़ाई

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 11:01 AM (IST)

    Bigg Boss 17 कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के अपकमिंग एपिसोड में अंकिता लोखंडे और नील भट्ट के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिलेगी। नील और अंकि ...और पढ़ें

    नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच हुई भयंकर लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच हुई भयंकर लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच हुई गंदी लड़ाई
    2. नॉमिनेशन टास्क में आपस में भिड़े नील और अंकिता
    3. अंकिता लोखंडे ने नील भट्ट को किया पोक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss Season 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन की तरह नील भट्ट (Neil Bhatt) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बीच शुरू से ही नहीं बन रही है। दोनों के बीच आए दिन बहस होती रहती है और अब उनके बीच का झगड़ा बहुत आगे बढ़ गया है।

    'बिग बॉस 17' के नॉमिनेशन टास्क में अंकिता और नील के बीच गंदी लड़ाई हो गई। अंकिता ने नील की जमकर बेइज्जती की और अभिनेता ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। शो के हालिया प्रोमो में देखा गया कि कैसे ट्रोलिंग के बाद दोनों के बीच की लड़ाई बढ़ जाती है और वे एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे।

    नील भट्ट और अंकिता लोखंडे की गंदी लड़ाई

    नॉमिनेशन स्पेशल में नील भट्ट, अंकिता लोखंडे को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री, नील के गेम को फट्टू बताती हैं। साथ ही उन्हें डरपोक भी कहती हैं। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होती है और फिर अंकिता कहती हैं, "सांस मत ले, बहुत बदबू आ रही है।" इस कमेंट के जवाब में नील उन्हें 'खोखला' बताते हैं, जिससे एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अंकिता लोखंडे, नील भट्ट पर चिल्लाने लगती हैं और दोनों की ये बहस भयंकर लड़ाई में बदल जाती है। नील कहते हैं कि उनकी आदत है पोक करने और खंचर घोंपने की। अब देखना होगा कि उनकी ये लड़ाई क्या रूप लेती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Salman Khan पर भड़के Anurag Dobhal, लगा दिया ये बड़ा आरोप, बोले- 'मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहे'

    इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

    'बिग बॉस' के घर से जिग्ना वोरा (Jigna Vora) समेत चार लोगों की छुट्टी हो गई है। अब घर से बेघर होने के लिए 8 लोग नॉमिनेटेड हैं, जिनमें अरुण श्रीकांत माशेट्टी, अनुराग डोभाल, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनारा चोपड़ा और रिंकू धवन शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ओरी के लिए दोस्त जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, सलमान खान के शो में एंट्री पर कही ये बात