यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: सामने आई अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट, जानिए क्या मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस
Bigg Boss 17 बिग बॉस में कुछ समय पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के प्रेग्नेंट होने की चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंसी टेस्ट ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Pregnancy Test: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहले दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया था। इसके बाद हर जगह उनके इस टेस्ट की चर्चा होने लगी। बता दें कि अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आ गई है।
क्या आई अंकिता लोखंडे की रिपोर्ट
दरअसल, जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसका मतलब यह है कि एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस खबर के आने के बाद अब फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। जब अंकिता ने अपना टेस्ट करवाया था, उस समय भी कई लोग कयास लगा रहे थे कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी तो वह बिग बॉस के घर में कैसे रह पाएंगी। ऐसे में अब फैंस इसे लेकर खुश हैं।
रिंकू और जिगना से किया था जिक्र
अंकिता ने किचन में रिंकू और जिगना से खड़े होकर बातों ही बातों में कहा था कि उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है और खट्टा खाने का मन कर रहा है। लगता है मुझे कुछ प्रॉब्लम हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात के बारे पति विक्की जैन को भी बताया था।
अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर एक्साइटेड थे नावेद
बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट नावेद शो के दौरान अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा था कि सब पॉजिटिव डायरेक्शन में जा रहा है, मैं एक्साइटेड हूं इसके लिए। अंकिता ने मुझे प्रॉमिस किया है कि वह मुझसे अपने बच्चे का नाम रखने में मदद लेंगी'।
खबरें और भी
बिग बॉस में आईं विक्की और अंकिता की मां
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा की विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अपनी-अपनी मां से बात करते हुए नजर आएंगे। साथ ही अंकिता की सास उन्हें उनकी लड़ाई को लेकर भी समझाते हुए नजर आएंगी।