Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'घर में तुम्हारी लड़ाई कभी नहीं हुई...', विक्की जैन के साथ झगड़े देख परेशान हुई अंकिता लोखंडे की सास

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 11:36 AM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस काफी मजेदार होते जा रहा है। शो में एक तरफ Orry वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में शामिल हो रहे हैं। वहीं अंकि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Credit: X)
    बिग बॉस 17 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस अपने हर एपिसोड के साथ और भी मजेदार होते जा रहा है। आए दिन बिग बॉस 17 के एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में एक तरफ जहां Orry वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में शामिल हो रहे हैं। वहीं, अब इसका एक और नया प्रोमो देखने को मिला।

    इस प्रोमो में 'बिग बॉस 17' के आने वाले एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को अपनी-अपनी मां से बातचीत करने का मौका मिलेगा। वहीं, विक्की जैन की मां उनकी और अंकिता की लड़ाई के बारे में बात करते हुए नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सना खान पर भड़के विक्की जैन, एलिमिनेशन से पहले दोनों के बीच हुआ घमासान, अंकिता लोखंडे हुईं हैरान

    अंकिता लोखंडे की सास उनके झगड़े देख हुईं परेशान

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर द खबरी ने बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि Orry घर में एंट्री कर लेते हैं और उसके बाद सभी घर वालों से मिलकर उन्हें अपना परिचय देते हुए नजर आते हैं।

    इसके बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को अपनी-अपनी मां से बातचीत करते देखा जा सकता है। अंकिता को अपनी मां और सास से कहते हुए सुना जा सकता है कि मॉम आई लव यू, अम्मा आई मिस यू। वहीं, अंकिता अपनी सास से कहती हैं कि रो मत, टेंशन मत करो... मैं हूं न मैं इसको संभाल लुंगी। इसके बाद अंकिता की सास कहती हैं कि तुम्हारी लड़ाई घर में कभी नहीं हुई है और यहां कितनी गंदी लड़ाई हो रही है।

    खबरें और भी

    खानजादी पर भड़के सलमान

    वहीं, लास्ट में सलमान, खानजादी पर भड़कते हुए भी नजर आ रहे हैं। खानजादी अपनी फिजिकल हेल्थ के बारे में बात करते हुए नजर आती हैं। इसके बाद वह घर जाने के लिए कहती हैं और सलमान भी उन्हें जाने के लिए कह देते हैं। ऐसे में अब आगे क्या होगा, यह तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के सामने Orry ने बताया अपना प्रोफेशन, हंसते-हंसते लोटपोट हुए बॉलीवुड के टाइगर