यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Elimination: इस कंटेस्टेंट की बिग बॉस जीतने की दावेदारी हुई खत्म, सलमान खान ने शो से किया एलिमिनेट
Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घरवालों ने मिलकर 5 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे सना रईस खान जिगना वोरा अनुराग डोभाल और तहलका (सनी आर्या) ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। गुरुवार को अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली गई। इसके साथ ही शो से एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है।
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घरवालों ने मिलकर अंकिता लोखंडे, सना रईस खान, जिगना वोरा, अनुराग डोभाल और तहलका (सनी आर्या) को नॉमिनेट किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस विवादित हसीना की बिग बॉस में होगी एंट्री? मुनव्वर फारुकी के साथ भी रह चुकी है कॉन्ट्रोवर्सी
एंटरटेनमेंट का डबल डोज
बिग बॉस 17 में इस बार वीकेंड का वार बेहद दिलचस्प होने वाला है। सलमान खान घर में एलिमिनेशन के साथ- साथ कुछ वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री भी करवाएंगे। इस वीकेंड बिग बॉस के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम किया है।
कौन हुआ बिग बॉस 17 से एलिमिनेट
बिग बॉस 17 से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर फैन पेज ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर की है। खबर के अनुसार इस बार घर से एक और फीमेल कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। सलमान खान ने इस हफ्ते बिग बॉस 17 से जिगना वोरा को बेघर किया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।
शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 17 में होने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात करें तो शो में दो सोशल मीडिया सेंसेशन शामिल होने वाले हैं। इनमें अपने प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड स्टार किड्स के खास दोस्त ओरी का नाम शामिल है। बिग बॉस 17 से ओरी का वीडियो भी सामने आ गया है। सलमान खान ने उन्हें शो में उनका स्वागत किया और वाइल्ड कार्ड बनकर अंदर जाने की घोषणा की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड एंट्री बन 'बिग बॉस' के घर पहुंचे Orry, सूटकेस की लाइन देख हैरान हुए सलमान खान
बिग बॉस में तहलका मचाएंगी ये हसीना
बिग बॉस 17 की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात करें तो घर में एक और पॉपुलर सोशल मीडिया सेंसेशन की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस में ओरी के बाद अंजलि अरोड़ा के शामिल होने की भी खबर आई है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है।