Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: ऐसी बात बताकर Mannara की बहन मिताली ने फोड़ा Ankita Lokhande का भांडा, सलमान खान भी शॉक

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 11:17 AM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के वीकेंड का वार में मिताली हांडा ने अंकिता लोखंडे की ऐसी बात बताई जो किसी एपिसोड में नहीं दिखाया गया। उन्होंन ...और पढ़ें

    मिताली हांडा ने सलमान खान के सामने खोली अंकिता लोखंडे की पोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मिताली हांडा ने सलमान खान के सामने खोली अंकिता लोखंडे की पोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के आखिरी वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के फैमिली की राय जानने के लिए बुलाया था। इस दौरान सलमान खान ने घरवालों से कई सवाल किये। इस दौरान मिताली हांडा (Mitali Handa) ने अंकिता लोखंडे के बारे में एक ऐसी बात बताई, जो शो में नहीं दिखाया गया। अंकिता, मिताली की बातों को झुठलाती नजर आईं, लेकिन एक एक्स कंटेस्टेंट ने अंकिता का वीडियो शेयर कर उनकी पोल खोल दी है।

    वीकेंड का वार में सलमान खान ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) को मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाने पर क्लास लगाई। फिर मिताली हांडा ने अंकिता पर मेंटल टॉर्चर का आरोप लगाया। उन्होंने सल्लू मियां के सामने आवाज उठाई कि क्या किसी को मेंटल टॉर्चर करना सही है।

    मिताली हांडा ने खोली अंकिता लोखंडे की पोल

    मिताली की बात सुनकर सलमान खान को लगता है कि वह ईशा मालवीय के बारे में बात कर रही हैं। इसलिए सलमान ने कहा कि वह ईशा के मामले पर बाद में बात करेंगी। हालांकि, मिताली उन्हें कहती हैं कि ईशा नहीं, ये बात अंकिता की है। मिताली ने कहा, "ईशा नहीं, लाइव फीड में अंकिता-विक्की समेत चारों लोग थे। वे सब एक फैमिली एक्ट कर रहे थे कि मैं मनारा की मॉम बन जाती हूं और तुम मनारा की बेटी।"

    मिताली ने आगे कहा, "इस तरह की चीज उस वक्त हुई। अंकिता के मुंह से एक शब्द निकला सौतेली। मेंटली इतना कुछ बोलना, आज मैं एक बहन नहीं बल्कि एक ऑडियंस के रूप में कहना चाहती हूं कि उसने अभी तक मानसिक ताकत अपने पास रखा।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने अंकिता लोखंडे की जेठानी से पूछे चुभने वाले सवाल, विक्की की मां पर झल्लाए भाईजान!

    खबरें और भी

    एंडी कुमार ने किया अंकिता लोखंडे के झूठ का पर्दाफाश

    जब मिताली हांडा, अंकिता लोखंडे की ये बातें सलमान को बता रही थीं तो एक्ट्रेस ने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह कोई और शो देखकर आई होंगी। उन्होंने मनारा के बारे में ऐसा कुछ नहीं किया। वह सीधे अपनी बात से पलट जाती हैं।

    अंकिता के इस दावे के बाद बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके एंडी कुमार ने एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें अंकिता मनारा को सौतेली बेटी कहती नजर आ रही हैं और पति विक्की के साथ जोर-जोर से हंस रही हैं। दूसरी ओर आयशा और ईशा मनारा और उनकी मां की नकल कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए एंडी ने लिखा, "यह रहा वो सीन, जिसे मिताली ने मेंशन किया है। अंकिता और ईशा को अचानक यह सब याद नहीं आ सकता। मनारा को बुली करना अपमानजनक है।"

    बता दें कि हर रात शो कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर एक घंटे के लिए टेलीकास्ट होता है, जिसमें वही दिखाया जाता है जो दिन का हाइलाइट होता है। सोमवार से शुक्रवार को शो 10 बजे, जबकि शनिवार-रविवार को 9.30 बजे तक ऑन-एयर रहता है। इसके अलावा बिग बॉस फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को 24 घंटे लाइव देख सकते हैं। 28 जनवरी 2024 को बिग बॉस का फिनाले है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई जगह, ट्रॉफी के लिए कॉम्पटीशन जारी