Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: झूठी है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई? फिनाले से पहले अभिषेक ने फोड़ा पति- पत्नी का भांडा

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:39 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का हमेशा रोमांटिक साइड देखने को मिला है लेकिन बिग बॉस 17 में दोनों भयंकर लड़ाई करते हुए नजर आ ...और पढ़ें

    झूठी है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई? (X Image)
    झूठी है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अब फिनाले के करीब पहुंच चुके हैं। दोनों ने शो में जमकर लड़ाई की। बात- बात में दोनों अक्सर बहसबाजी करते नजर आए। अनबन ही सही, लेकिन अंकिता और विक्की ने इतनी दूर तक बिग बॉस में सफर तय कर लिया।

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई टीवी पर देखकर फैंस हैरान रह गए। कई बार तो नौबत यहां तक आ गई कि अंकिता ने पति से तलाक तक की बात कह दी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की को मुनव्वर समझ बैठीं अंकिता, कर दी ऐसी हरकत हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'हर जगह मुन्ना दिखता है'

    क्या झूठी है विक्की- अंकिता की लड़ाई ?

    बिग बॉस 17 में अंकिता और विक्की का ये रवैया देखकर फैंस सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ये लोग टीवी पर इतना लड़ते क्यों हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का हमेशा रोमांटिक साइड देखने को मिला है। ऐसे मे कई बार इनकी लड़ाई दिखावा भी लगी। वहीं, अब अभिषेक कुमार ने दोनों का भांडा फोड़ा दिया है।

    घंटों चली विक्की - अंकिता की लड़ाई

    बिग बॉस 17 में हाल ही में टॉर्चर टास्क हुआ। इसके बाद घर में बीते दिन जमकर लड़ाई- झगड़े हुए। इस बीच अंकिता और विक्की भी एक बार फिर आपस में भिड़ गए। दोनों की बहस बाजी घंटों चली। बीच में लड़ाई करके विक्की इतना थक गए कि सोने चले गए। हालांकि, उठने के बाद फिर दोनों का यही हाल रहा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति नहीं आई काम, अचानक एविक्शन में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?

    अभिषेक ने फोड़ा भांडा  

    बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स विक्की और अंकिता की लड़ाई पर चर्चा करने लगे। इस बीच अभिषेक कुमार ने दोनों की असलियत बताई। उन्होंने कहा, "मैं बताता हूं क्या होता है, यो लोग रात में माइक उतारकर रजाई में बात करते हैं। फिर ये (विक्की) प्लान बनाता है कि कल मैं लड़ूंगा, ये बोलूंगा और तू ऊपर दिखेगी। विक्की भाई को पता है कि वो तो जीतने से रहे। उनका ये है कि अगर मैं नहीं जीत सकता, तो कम से कम मेरी बीवी तो जीते।"

    खबरें और भी