विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

36 साल की हसीना ने Bollywood से किया तौबा, 10 साल बाद इसलिए छोड़ी इंडस्ट्री, कहा- 'पैसे को मना करना कठिन है'

Published: Sun, 19 Jan 2025 12:23 PM (IST)

एक दशक तक फिल्मों में काम कर चुकीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह दिया है। कई ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रॉय फिल्म से एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू
  2. बिग बॉस की रनर-अप भी रह चुकीं एक्ट्रेस
  3. 10 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव थीं एक्ट्रेस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से कई उम्दा अदाकाराओं ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहा है। कामयाबी की राह छोड़ किसी ने धर्म को तवज्जो दी तो किसी ने पर्सनल लाइफ को। अब एक और अभिनेत्री ने बॉलीवुड को गुडबाय कह दिया है। यह अभिनेत्री हैं मंदाना करीमी (Mandana Karimi)।

साल 2015 में फिल्म रॉय में छोटा सा रोल करके मंदाना करीमी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिर उन्होंने मैं और चार्ल्स, क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी विवादित शो बिग बॉस सीजन 9 से मिली थी। इस शो में अभिनेत्री सेकंड रनर-अप बनी थीं। फिल्मों से पहले उन्होंने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी।

मंदाना करीमी ने छोड़ी इंडस्ट्री

सालों तक ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने के बाद मंदाना करीमी ने बॉलीवुड को टाटा कह दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मंदाना करीमी का बॉलीवुड छोड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण इंटीरियर डिजाइनिंग है। अब वह एक्टिंग या मॉडलिंग नहीं बल्कि इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने इसकी एजुकेशन भी कंप्लीट कर ली है। मंदाना ने कहा-

मैं बहुत छोटी सी उम्र में मॉडल बन गई थी। मुझे खुद को सपोर्ट करना था लेकिन मुझे हमेशा पछातावा था कि मैं स्कूल नहीं ज पाई। मेरे एक दोस्त की इंटीरियर डिजाइन की फर्म है और उसने मुझसे अपनी फर्म में आने के लिए कहा ताकि मैं देख सकूं कि कैसे काम होता है। जब मैंने फील्ड को एक्सप्लोर किया तो मुझे मजा आने लगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: 'बंदा डिजर्विंग है...', इस फाइनलिस्ट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं Munawar Faruqui

Mandana Karimi

Mandana Karimi - Instagram

एक्टिंग को मानती थी जॉब

मंदाना करीमी ने कहा कि उन्हें एक्टिंग को लेकर कोई जज्बा नहीं था। बस वह इसे एक जॉब मानती थीं। एक्ट्रेस ने कहा-

एक्टिंग सिर्फ एक जॉब थी जिसे मैंने कभी प्यार नहीं किया और ना ही इस इंडस्ट्री को। मैं उस समय के लिए धन्य हूं, जो मैंने वहां बिताया है लेकिन यह कुछ ऐसा नहीं है जिसके लिए मैं भूखी या पागल हूं। पैसे को मना करना वाकई बहुत मुश्किल है लेकिन मेरे पास अभी भी कास्टिंग डायरेक्टर फ्रेंड्स हैं, जो मुझे ऑडिशन के लिए बुलाते हैं और मुझे कहना पड़ता है कि मैं इतना समय नहीं दे सकती। मेरे पास प्रोजेक्ट्स, इवेंट्स और मेरा स्कूल है, जिन पर मैं अभी फोकस कर रही हूं।

बिग बॉस 9 के अलावा मंदाना करीमी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो लॉक अप सीजन 1 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 फेम साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: फिनाले से पहले Karanveer और Vivian के बीच हुआ भयंकर झगड़ा, अविनाश ने उठाया मौके का फायदा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।