यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: 'खून बहे या कुछ और..' अभिषेक ने खुद को बताया विनर, एल्विश के लिए उगला जहर, दोस्ती में आई दरार
Bigg Boss OTT 2 एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक है। शो में दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग अब देखन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2:बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। जल्द शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसके साथ ही सलमान खान के शो को अपनी विनर मिल जाएगा।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने की दौड़ में सबसे आगे इंफ्लुएंसर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान चल रहे हैं। दोनों ही बिग बॉस के घर में अब तक सबसे अच्छे दोस्त बनकर सामने आए है।
शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बीच आई दरार
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने एक- दूसरे को हर मुश्किल में सपोर्ट किया है। इनकी बॉन्डिंग फैंस के लिए शो देखने की एक बड़ी वजह है, लेकिन शायद अब इस शो ने ही दोनों दोस्त के बीच दरार ला दी है।

जीतने की चाह ने किया अलग
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के फैंस के फैंस नहीं चाहते थे कि शो जीतने के चक्कर में दोनों दोस्तों के बीच लड़ाई- झगड़ा हो जाए। बिग बॉस के घर में हफ्तों का सफर दोस्ती निभाते हुए तय करने के बाद अब फिनाले के नजदीक दोनों के बीच दूरियां आ गई है।
अभिषेक ने गिनाई एल्विश की कमियां
बिग बॉस के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक मल्हान एल्विश यादव की कमियां गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में अभिषेक, मनीषा रानी से बात कर रहे हैं। उन्होंने एल्विश के बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी खूबी ये है कि वो एक दिलचस्प इंसान हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं है।
View this post on Instagram
खुद के जीतने का किया एलान
अभिषेक मल्हान की इस बात पर मनीषा रानी ने भी हामी भरी। इसके बाद अपनी जीत की दावेदारी ठोकते हुए अभिषेक ने आगे कहा, अगर मुझसे पूछा जाए कि शुरुआत से अब तक सबसे अच्छी जर्नी किसकी रही है तो मैं कहूंगा कि वो अभिषेक मल्हान है। अब चाहे खून बरसे या कुछ बरसे जीतेंगे तो हम ही।