Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के हाथ से निकली बाजी, अभिषेक मल्हान के बाद इन दो कंटेस्टेंट्स की टॉप 3 में एंट्री

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 01:59 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Top 3 Finalist Revealed बिग बॉस ओटीटी 2 हफ्तों के लंबे सफर के बाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। कुछ ही दिनों में शो खत्म होने वाला ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Top 3 Finalist Revealed
    Bigg Boss OTT 2 Top 3 Finalist Revealed

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Top 3 Finalist Revealed: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 बस चंद दिनों में खत्म होने वाला है। इसके साथ ही सीजन 2 को अपना विनर भी मिल जाएगा। इस वक्त शो में 6 खिलाड़ी में बचे हुए है, जो जीतन के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। वहीं, बीते दिन शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ और इस दौरान सबसे मजबूत खिलाड़ी नॉमिनेट हो गए हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 में हफ्तों के सफर के बाद अब एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया शंकर, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे बचे हुए हैं। इनमें अभिषेक मल्हान पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं यानी अब वो सीधा विनर बनने के लिए मुकाबला करेंगे।

    कंटेस्टेंट्स को लगा जोर का झटका

    बिग बॉस ओटीटी 2 में हाल में आखिरी नॉमिनेशन की प्रकिया की गई। जहां सभी को बिग बॉस ने एक टास्क दिया। इस टास्क को पूरा करने के लिए सभी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन बाजी ऐसी पटली की दर्शकों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

    एल्विश के हाथ से निकली बाजी

    दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के आखिरी नॉमिनेश के टास्क में बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट जीत गए। वहीं, एल्विश यादव, जिया शिंकर और मनीषा रानी टास्क को हार गए। बिग बॉस में हुए इस आखिरी टास्क को हारना एल्विश, जिया और मनीषा को भारी पड़ा गया, क्योंकि तीनों शो के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक, लेकिन टास्क हारने के कारण ये नॉमिनेट हो गए हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली खबर ये है कि पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वें टॉप 3 फाइनालिस्ट में शामिल हो गई हैं।

    खबरें और भी

    आखिरी नॉमिनेशन ने पलटा पूरा गेम

    बिग बॉस के घर में आखिरी हफ्ते में हुए इस खेल ने दर्शकों का दिमाग घुमा करके रख दिया। एल्विश यादव और मनीषा रानी बिग बॉस के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स हैं, तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के साथ इन्होंने शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन भी किया है, लेकिन अब ये दोनों ट्रॉफी से दूर नॉमिनेशन में आ गए। अब मिड वीक एविक्शन में जिया, एल्विश और मनीषा में से किसी एक कंटेस्टेंट को शो से एलिमिनेट कर दिया जाएगा।