Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: '​​फुकरा इंसान' को 'जनानी' कहने पर ट्रोल हो रही फलक नाज, भड़के फैंस बोले-शर्म आनी चाहिए इसे

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 04:00 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 ​​फुकरा इंसान अभिषेक मल्हान और शीजान खान की बहन फलक नाज के बीच पिछले दिनों जमकर लड़ाई हुई। इसी दौरान फलक ने गुस्से में आकर अभिषेक क ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Falak Naaz trolled for calling Fukra Insan Abhishek Malhan
    Bigg Boss OTT 2 Falak Naaz trolled for calling Fukra Insan Abhishek Malhan

    HighLights

    1. फलक और अभिषेक में हुई लड़ाई
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लड़ाई का वीडियो
    3. लोगों को आया गुस्सा

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। घर में दूसरी लड़कियों से जिस तरीके ट्रीट कर रहे हैं, वो भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में फलक नाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फुकरा इंसान, 'जननी' और 'छक्का' कहती नजर आ रही हैं। इससे उनके फैंस नाराज हो गए हैं और फलक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    फलक और अभिषेक में हुई लड़ाई

    अभिषेक मल्हान के एक फैन ने अपने ट्विटर पर बिग बॉस ओटीटी 2 के लाइव फीड से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फलक नाज को अविनाश से अभिषेक के बारे में बात करते और उन्हें 'जननी' कहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बिग बॉस ने लाइव फीड में इस शब्द को म्यूट कर दिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लड़ाई का वीडियो

    हाल ही में अभिषेक मल्हान ने फलक को कमजोर कंटेस्टेंट क्या कह दिया दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।  अभिषेक के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर एक्ट्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा। कमेंट में से एक में लिखा था, “यह बेतुकी टीम है, लोग व्यक्तिगत रूप से उन्हें गोल्ड डिगर बताकर हमला कर रहे हैं और जब कोई उन्हें आईना दिखाता है तो वे हाइपर हो जाते हैं। अब वे राष्ट्रीय टीवी पर न केवल अभिषेक बल्कि पूरे समुदाय का अपमान कर रहे हैं। मैं नहीं जानता कि आईटीवी मुझे कितना निराश कर सकता है।”

    लोगों को आया गुस्सा

    एक अन्य ने लिखा, “इसकी क्लास लेनी ही होगी wkv पर सलमान खान अगर आप सच में असली है तो इन नेपो गैंग और इस निम्न वर्ग की महिलाओं का समर्थन नहीं करेंगे।” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “इन्हें शर्म आनी चाहिए सालों को या मैं बोलता हूं सलमान को भी जो बेबिका या पूजा को सपोर्ट कर रहे हैं।” एक अन्य ने ट्वीट किया, "फलक नाज बहुत निगेटिव और जहरीली हैं।" 

    खबरें और भी