Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed की ड्रेस देख फिर चकराया लोगों का दिमाग, कपड़ें देख कहा- ‘कुत्तों ने कपड़ों को फाड़ दिया'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 20 May 2023 10:55 AM (IST)

    Bigg Boss Ott Contestants Urfi Javed बिग बाॅस ओटीटी में बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर कहर ढहाती नजर आ रही हैं। उर्फी फैशन की दु ...और पढ़ें

    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन फैंशन की दुनिया में एक नया बम फोड़ती हैं। उर्फी कब क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाए किसी को पता नहीं। उनका ड्रेसिंग सेंस हर बार लोगों को हैरान करता है।

    उनका नाम दिमाग में आते ही लोग ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि इस बार वो क्या नया करने जा रही हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें कि एक बार फिर उर्फी अपने अतरंगी फैशन के साथ सामने आई हैं। उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस बार भी उनका नया लुक देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। कपड़ों की वजह से उर्फी बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

    कटे-फटे कपड़ें पहन पहुंची इंवेंट में

    उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। उर्फी का लेटेस्ट वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। दरअसल, हाल ही में उर्फी एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उर्फी ने फुल कटआउट ड्रेस पहना था। उन्होंने इस ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स मैचिंग किए। एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया और गोल्डन ईयररिंग्स मैच किया था। उनका ये लुक देखकर लोगों ने फिर से अपना सिर पकड़ लिया। उनका ये लुक एक बार फिर से टाॅक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    कपड़ों पर कमेंट कर यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

    उर्फी जावेद का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कैसा लगा उर्फी का आउटफिट?' इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए कहा, ‘ऐसा लग रहा है उर्फी के पास आकर कोई बम फट गया हो।' एक ने कहा, ‘कुछ नहीं गली से गुजर रही थी कुत्तों ने कपड़ों का यह हाल किया।' एक ने लिखा, ‘कुत्ते ने फाड़ डाला।' ऐसे कई और कमेंट उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।

    खबरें और भी