Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने मॉरीशस में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटी देवी का दिखा क्यूट अंदाज

    Updated: Wed, 01 May 2024 04:44 PM (IST)

    बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने साल 2016 को धूमधाम से शादी की थी। इस कपल को एक-दूसरे का साथ देते हुए पूरे 8 साल ह ...और पढ़ें

    Bipasha Basu and Karan Singh Grover (Photo Instagram)
    Bipasha Basu and Karan Singh Grover (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का मोस्ट रोमांटिक कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों वेकेशन पर हैं, जहां इस कपल ने अपनी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी (Wedding Anniversary) सेलिब्रेट की है।

    सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन और वेकेशन की वीडियो शेयर की है। इस दौरान बेटी देवी भी नजर आ रही हैं, जो बेहद क्यूट लग रही है।

    यह भी पढे़ं- Bipasha Basu ने 8वीं सालगिरह पर पति Karan Singh संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोलीं- 'समय तेजी से बीत गया'

    बिपाशा-करण का सेलिब्रेशन

    बिपाशा बसु (Bipasha Basu ) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपनी बेटी देवी (Devi) के साथ इन दिनों मॉरीशस में वेकेशन मना रहे हैं । अभिनेत्री ने लगातार देवी संग क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही है, जिसमे देवी मम्मी बिपाशा की गोद में मॉरीशस के बीच पर नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर की फ्रॉक पहने, चेहरे पर सनग्लास लगाए हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं बिपाशा ब्लू और व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं । 

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    बिपाशा का एनिवर्सरी पर स्पेशल वीडियो

    बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल को एक वीडियो शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर को विश किया है। इस वीडियो में बिपाशा ने अपनी शादी से लेकर अभी तक की पूरी जर्नी को दिखाया है और नोट भी लिखा है,  ''हैप्पी 8वीं मंकीवर्सरी माई लव.. हम कभी नहीं रुकेंगे अपने जीवन का हर दिन साथ में मनाएंगे हमेशा के लिए।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    लव स्टोरी 

    बता दें, करण सिंह ग्रोवर से पहले बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने दस साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2011 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। 

    यह भी पढ़ें- बरात लेकर Arti Singh को लेने पहुंचे Dipak Chauhan, बिपाशा और करण भी आए नजर