Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu Daughter: परी की तरह प्यारी हैं बिपाशा की बेटी देवी, चेहरा देखते ही फैंस हुए क्यूटनेस पर फिदा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 08:41 AM (IST)

    Bipasha Basu Daughter बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी का चेहरा देखने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फाइनली पांच महीने बाद रा ...और पढ़ें

    Bipasha Basu Reveles Daughter Devi Face With the World Fans and Celebs Showers Love/Instagram
    Bipasha Basu Reveles Daughter Devi Face With the World Fans and Celebs Showers Love/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu Daughter Devi Phtos: बिपाशा बसु भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था।

    हालांकि, बेटी के जन्म के बाद बिपाशा ने अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की, लेकिन कभी भी देवी का फेस दुनिया को नहीं दिखाया। अब फाइनली पांच महीने के बाद बुधवार को उन्होंने एक बिल्कुल खास अंदाज में अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने शेयर की।

    एक्ट्रेस की लाडली बेटी की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    एंजल की तरह दिखती हैं बिपाशा-करण की बेटी 

    बिपाशा बसु ने बेटी देवी की फोटोज इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में देवी पेस्टल पिंक रंग की फ्रॉक और हेयर बैंड लगाए क्यूट सी स्माइल से सबका दिल जीत रही हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई एक्ट्रेस की बेटी की बलाएं ले रहे हैं।

    इन तस्वीरों को शेयर करते बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, 'हेलो वर्ल्ड...मैं देवी हूं'। बिपाशा बसु द्वारा कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर पर अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

    देवी की शक्ल सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन पर प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके बंडल ऑफ जॉय को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'करण की कार्बन कॉपी है बिल्कुल'।

    खबरें और भी

    अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बिल्कुल परी की तरह लग रही है, कितनी प्योर है। हमें इस लवली एंजल से मिलवाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इसका चेहरा देखकर हमारा दिल खुशी से फूले नहीं समा रहा है'।

    सितारों ने भी लुटाया खूब प्यार

    देवी की फोटो पर सितारे भी अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल पीछे नहीं रहे। बिपाशा बसु के करीबी दोस्त राजीव अदातिया ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाऊ, ये कितनी प्यारी है। भगवान हमेशा इस पर कृपा बनाए रखे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओये देवी की पहली तस्वीर मेरे जन्मदिन पर सामने आई है'।

    बीते साल ही मां बनी काजल अग्रवाल ने भी बिपाशा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूट लिटिल मंचकिन, लिटिल देवी को बहुत सारा प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद'।