यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bipasha Basu: बेटी के साथ हवाई सैर पर निकलीं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देवी का यह क्यूट वीडियो
बिपाशा बसु ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है। एक वक्त था जब उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में होती थी। हालांकि अब वह वर्क लाइफ में पहल ...और पढ़ें

HighLights
- बिपाशा बसु ने शेयर किया बेटी के साथ वीडियो
- फैंस को पसंद है देवी की क्यूटनेस
- शादी के 6 साल बाद मां बनी थीं बिपाशा बसु
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने के बाद अपनी बेटी से जुड़ी कई अपडेट शेयर करती रहती हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने देवी को जन्म दिया, जो कि इस महीने की 12 तारीख को 11 महीने की हो गई। बिपाशा काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हर बार की तरह इस पर भी एक्ट्रेस ने बेटी देवी के साथ एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है।
देवी के साथ बिपाशा ने शेयर किया नया वीडियो
बिपाशा बसु अक्सर देवी के साथ प्यारी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं, जो फैंस को उनका दीवाना बना देती है। उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत देता है कि बिपाशा को अनमोल फैमिली मोमेंट्स संजोकर रखना कितना पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस ने देवी के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बिटिया रानी मां को कंपनी देती नजर आ रही है।

काम के लिए मां के साथ सफर
बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी और देवी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मां बेटी की जोड़ी को खिलौनों से खेलते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उसे वक्त लिया गया, जब बिपाशा काम के सिलसिले में ट्रैवल कर रही थीं। देवी भी उनके साथ थीं। इस वीडियो को बिपाशा ने कैप्शन दिया, 'काम के लिए मां के साथ सफर।'
इसके पहले बिपाशा ने देवी के साथ एक ऐसी फोटो शेयर की थी, जिसमें यह मां बेटी एक दूसरे को देखकर हंस रही थीं। बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं। बेटी के जन्म के बाद उनकी खुशी सातवें आसमान पर है और इसका पुख्ता सबूत उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो और फोटो में नजर आता है।