Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु के वर्कआउट में शामिल हुई बेटी देवी, एक्ट्रेस ने लिखा 'अब मेरे पास समय नहीं'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 11:26 PM (IST)

    Bipasha Basu With Daughter Devi एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों बेटी देवी के साथ अक्सर सोशल मी ...और पढ़ें

    बेटी देवी ने मां बिपाशा बसु संग किया योगा (Photo Credit: Instagram)
    बेटी देवी ने मां बिपाशा बसु संग किया योगा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu With Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जितनी मेहनत फिल्मों में एक्टिंग के लिए करती हैं, उतनी ही मेहनत एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए भी करती हैं। यही वजह है कि 44 की उम्र में एक्ट्रेस इतनी फिट और खूबसूरत हैं। अब बिपाशा की बेटी देवी भी अभी से फिटनेस के मामले में अपनी मां के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं।

    जी हां, बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी देवी अपनी मां के साथ योगा करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की यह खूबसूरत फोटो फैंस का दिल जीत रही है।

    यह भी पढ़ें: Bipasha Basu की बेटी Devi के दिल में थे 2 छेद, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए राजी नहीं थे करण, एक्ट्रेस का छलका दर्द

    योगा करती नजर आईं देवी

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह फर्श पर योगा करते हुए नजर आ रही हैं। इसी बीच उनकी बेटी देवी भी आ जाती है और एक्ट्रेस की नकल करते हुए ठीक उनके नीचे उन्हीं की तरह योगा करने लग जाती हैं।

    इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'तो कोई हमेशा खुद को मेरे मी टाइम में शामिल करता है। यह स्वीकार करना शुरू कर दिया है कि मेरे लिए अब 'मी टाइम' नहीं है'। फैंस को भी देवी और एक्ट्रेस की यह प्यारी सी तस्वीर काफी पसंद आ रही है। यूजर्स लगातार उनकी इस फोटो पर कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    आईवीएफ के जरिए देवी को जन्म दिया

    नेहा धूपिया के साथ एक लाइव चैट के दौरान बिपाशा ने खुलासा किया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए देवी को जन्म दिया है, लेकिन उनके जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उनके दिल में दो छेद हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पहले 40 दिन और 40 रातें, हम एक पल के लिए भी नहीं सो पाए।

    खबरें और भी

    करण और बिपाशा ने इस बारे में अपनी फैमिली को भी नहीं बताया था। इसके आगे बिपाशा ने बताया कि छेद बड़ा होने की वजह से देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।

    यह भी पढ़ें: बिपाशा बसु के घर पर हुई सत्यनारायण पूजा, घाघरा चोली पहने मस्ती करती नजर आईं देवी, देखें तस्वीरें