Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu ने शेयर किया बेटी देवी का खास वीडियो, बताया सोने से पहले क्या करती है लाडली

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 10:57 AM (IST)

    Bipasha Basu Daughter Devi बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने हाल ही में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। इस बीच ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु की बेटी देवी (Photo Instagram)
    बिपाशा बसु की बेटी देवी (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी बेटी को पूरा समय देते हैं।

    हाल ही में इस कपल देवी का पहला जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया था। मालदीव में एक शानदार छुट्टी मनाकर ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। इस बीच एक्ट्रेस बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Video: बेटी देवी संग खेलते दिखाई दीं बिपाशा बसु, क्यूट वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

    देवी को है किताबों का शोक

    बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा देवी का वीडियो शेयर किया है,  जिसमें देवी अपनी बुक्स के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बिपाशा ने बताया है कि देवी सोने से पहले अपनी स्टोरी बुक्स को देखकर सोती है। देवी की स्टोरी बुक्स कलेक्शन में रोअर, रोअर बेबी!, डियर ज़ू, हैलो जैसे किताब शामिल है। हालांकि, बिपाशा ने वीडियो में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।

    एक साल की हुई देवी

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर को देवी के पेरेंट्स बने थे। ये कपल अपनी शादी के पूरे 6 साल बाद पेरेंट्स बना है। बेटी के जन्म के महीनों बाद एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के साथ एक लाइव चैट के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए देवी को जन्म दिया था, लेकिन उनके जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं।

    इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पहले 40 दिन और 40 रातें, हम एक पल के लिए भी नहीं सो पाए। इतना ही नहीं बिपाशा ने ये भी बताया था कि छेद बड़ा होने की वजह से देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने मालदीव में मनाया बेटी Devi का पहला जन्मदिन, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की वीडियो

    एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है।  अब देखना होगा एक्ट्रेस पर्दे पर कब वापसी करती हैं।