Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu ने मालदीव में मनाया बेटी Devi का पहला जन्मदिन, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 03:40 PM (GMT+05:30)

    Bipasha Basu Daughter Devi First Birthday 12 नवंबर को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover ) के लिए डबल सेलिब्रेश का दिन ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु और करण ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन (Photo Instagram)
    बिपाशा बसु और करण ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi First Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों मुंबई से दूर मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं।

    इस कपल ने 12 नवंबर को अपनी लाडली देवी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दिन पूरे देश दिवाली सेलिब्रेट कर रहा था तो वहीं, ये कपल मालदीव में ये देवी का पहला जन्मदिन मना रहा था। एक्ट्रेस ने 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने बेटी देवी को करवाए मां दुर्गा दर्शन, शेयर किया क्यू वीडियो

    एक साल की हुई देवी

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर को देवी के पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने की खुशी इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब बेटी के पहले जन्मदिन का वीडियो करण और बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देख सकते है कि देवी ने अपने बर्थडे पर पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। देवी अपनी अपनी मां बिपाशा बसु की गोद में नजर आ रही हैं और बर्थडे बैलून को निहार रही है। इस जगह को पिंक गुब्बारों और फूलों के साथ खूबसूरती के साथ सजाया गया था।

    मालदीव में की दिवाली पूजा

    इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी हाथ में फूल लिए लक्ष्मी और गणेश के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में महालक्ष्मी मंत्र सुनाई दे रहा है। देवी ने मेज पर रखी लक्ष्मी और गणेश मूर्ति पर इन फूल चढ़ा रही है और कैप्शन में लिखा, 'मालदीव में देवी की दिवाली पूजा।

    शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल

    यह भी पढ़ें- बेटी Devi के पहले बर्थडे पर Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी के बाद की तस्वीर, लाडली के लिए लिखा स्पेशल नोट

    बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है।

    खबरें और भी