यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी Devi के पहले बर्थडे पर Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी के बाद की तस्वीर, लाडली के लिए लिखा स्पेशल नोट
Bipasha-Karan Daughter Devi First Birthday बॉलीवुड के स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी आज एक साल की हो गई हैं। कपल ने अपनी लाडली क ...और पढ़ें

HighLights
- बिपाशा बसु ने बेटी देवी को विश किया बर्थडे
- बिपाशा ने देवी के साथ डिलीवरी रूम से शेयर की फोटो
- डिलीवरी के बाद बेटी को प्यार करती दिखीं बिपाशा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter Devi First Birthday: चाहे वो एक्ट्रेस हो या फिर हाउस वाइफ, बेबी के जन्म के बाद एक महिला की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है और उसकी प्रायोरिटी बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ भी कुछ ऐसा ही है। मां बनने के बाद बिपाशा की जिंदगी में एक खूबसूरत बदलाव आया है। बिपाशा बसु आज अपनी लाडली देवी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
बिपाशा बसु और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पिछले साल 12 नवंबर को एक बेटी का स्वागत किया था। शादी के पांच साल बाद माता-पिता बने बिपाशा और करण ने अपनी लाडली का नाम देवी रखा। आज उनकी लाडली एक साल की हो गई है। ऐसे में बिपाशा ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है।
बिपाशा बसु ने बेटी देवी को विश किया बर्थडे
बिपाशा बसु ने देवी के पहले बर्थडे पर एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये तस्वीर बिपाशा के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें अभिनेत्री के मां बनने के इमोशन छुपे हुए हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद की इस फोटो में बिपाशा बेहोशी की हालत में अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी को माथे पर चूम रहे हैं। देवी भी अपनी मां का स्पर्श के साथ सुकून से सो रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने बेटी Devi के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक, Cute अंदाज में केक काटती दिखीं लाडली
बिपाशा ने देवी के लिए लिखा प्यारा मैसेज
बिपाशा बसु ने प्यारी तस्वीर के साथ देवी के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। कैप्शन में बिपाशा ने कहा-
खबरें और भी
जन्म का जादू। मम्मा की बैली में 9 महीने और अब देवी एक साल की हो गई। यह समय हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है। हम अपनी छोटी देवी के साथ आगे कई एडवेंचर्स का इंतजार कर रहे हैं। मुझे हमेशा उसके आस-पास जादुई चीजों को लेकर आश्चर्य होता है।
अब एक ही दिन उसका बर्थडे और दिवाली है। वह वास्तव में हमारे लिए मां का मिष्टी आशीर्वाद है। हमारी लक्ष्मी मां। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं और देवी के लिए प्यार व दुआओं के लिए धन्यवाद। बहुत धन्य हूं।
देवी के बर्थडे सेलिब्रेश की फोटो
पापा करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखा रहे हैं। डेकोरेशन से लग रहा है कि देवी का पहला बर्थडे शानदार और यादगार होगा।