Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने बेटी देवी को करवाए मां दुर्गा दर्शन, शेयर किया क्यू वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:11 PM (IST)

    Bipasha Basu And Devi Durga Puja Video एक्ट्रेस बिपाशा बसु बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी मां का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचे। बिपाशा ने इसकी एक झ ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर
    बिपाशा बसु बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bipasha Basu And Devi Durga Puja Video: आज दुर्गा पूजा और नवरात्रि उत्सव का आठवां दिन है, हमारी तरह, बी-टाउन सेलेब्स भी भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल और मंदिर जा रहा रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार का नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सजा है।

    इस पंडाल में हर कोई मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है। वहीं अष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी मां का आशीर्वाद लेने  पंडाल पहुंचे। बिपाशा ने इसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    यह भी पढ़ें-  Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु के वर्कआउट में शामिल हुई बेटी देवी, एक्ट्रेस ने लिखा 'अब मेरे पास समय नहीं'

    बेटी को लेकर पूजा पंडाल पहुंचे करण और बिपाशा

    अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ये त्यौहार इस कपल के लिए बेहद खास है क्योंकि इस त्यौहार पर इनकी बेटी देवी भी शामिल है। देवी का ये पहली दुर्गा पूजा है। ऐसे में बिपाशा और करण अष्टमी के मौके पर अपनी लाडली को मां के दर्शन करवाने मुंबई के एक पंडाल में पहुंचे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    बिपाशा ने शेयर किया वीडियो

    बिपाशा बसु इस मौके पर हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने हॉट गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। बालों का बन बनाया हुआ था जिस पर सुंदर सफेद फूल लगाए हुए थे। अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में बड़े झुमके पहने थे। तो वहीं अपने पति करण सिंह ग्रोवर के इस मौके पर कुर्ता-पाजामे में नजर आए। तो वहीं लाडली देवी लहंगा-चोली में दिखाई दी। हालांकि, वीडियो में एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu: मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने पहली बार किया रैंप वॉक, रेड कलर के फ्लोई गाउन में आईं नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया। अगले महीने ये कपल अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।  

    बिपाशा बसु का वर्क फ्रंट

    बिपाशा बसु इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्ट्रेसज में से एक हैं, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। बीते साल नवंबर में उन्होंने बेटी देवी को जन्म दिया था। जो अब पूरे 11 महीने की हो चुकी हैं। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन हाल ही में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। अब देखना होगा एक्ट्रेस पर्दे पर कब वापसी करती हैं।