Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu: मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने पहली बार किया रैंप वॉक, रेड कलर के फ्लोई गाउन में आईं नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:56 PM (IST)

    Bipasha Basu Ramp Walk दिल्ली में चल रहे हैं लैक्मे फैशन वीक में रविवार को एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने कैटवॉक की। बिपाशा मां बनने के बाद पह ...और पढ़ें

    Bipasha Basu Ramp Walk Photo Credit Instagram
    Bipasha Basu Ramp Walk Photo Credit Instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bipasha Basu Ramp Walk: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। हाल ही में मां-बेटी की यह जोड़ी दिल्ली पहुंची। जहां बिपाशा ने फैशन शो में रैंप वॉक किया। बिपाशा मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर नजर आई। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु के वर्कआउट में शामिल हुई बेटी देवी, एक्ट्रेस ने लिखा 'अब मेरे पास समय नहीं'

    बिपाशा बसु का रैंप वॉक

    बिपाशा बसु इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्ट्रेसज में से एक हैं, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। बीते साल नवंबर में उन्होंने बेटी देवी को जन्म दिया था। जो अब पूरे 11 महीने की हो चुकी हैं। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन अब वह पहली बार रैंप वॉक करते नजर आई। लैक्मे फैशन वीक में रविवार को एक्ट्रेस ने कैटवॉक की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    रेड गाउन में आईं नजर

    इस मौके पर बिपाशा रेड कलर के फ्लोई गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैशन शो के दो वीडियो साझा किए हैं और कैप्शन में लिखा- जिंदगी के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इस पोस्ट पर पति करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, मैं इस आत्मविश्वास से बहुत प्यार करता हूं।

    लोगों ने किया ट्रोल

    एक्ट्रेस को रैंप वॉक के लिए जहां कई लोगों ने खूब पसंद किया तो वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने उन्हें काफी ट्रोल किया। एक्ट्रेस के वजन को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें रैंप पर न चलने की सहाल तक दी। तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो उनका बचाव करने के लिए आगे आए और जैसी वह दिखती थीं, उसके लिए उनकी सराहना भी की।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    एक साल की होने वाली है बिपाशा की बेटी

    हाल ही में बिपाशा ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी और देवी का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मां बेटी की जोड़ी को खिलौनों से खेलते हुए देखा गया था। यह वीडियो उसे वक्त था, जब बिपाशा मुंबई से दिल्ली फैशन शो के लिए ट्रैवल कर रही थीं।

    देवी भी उनके साथ रही। इस वीडियो को बिपाशा ने कैप्शन दिया, 'काम के लिए मां के साथ सफर।' बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया। अगले महीने ये कपल अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।