Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu ने बेटी Devi के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक, Cute अंदाज में केक काटती दिखीं लाडली

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 01:57 PM (IST)

    Bipasha Basu Daughter Pre-Birthday अभिनेत्री बिपाशा बसु की बेटी देवी एक साल की होने वाली हैं। देवी के बर्थडे को दो दिन बाकी है लेकिन स्टार पैरेंट्स ने ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु और करण ने मनाया बेटी का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    बिपाशा बसु और करण ने मनाया बेटी का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi Pre Birthday Celebration: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पिछले साल एक बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है। अपनी पैरेंटहुड जर्नी एन्जॉय कर रहे करण और बिपाशा की बेटी अब एक साल की भी होने जा रही है।

    बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली के पहले बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए अभी से जश्न का आगाज कर दिया है। हाल ही में, बिपाशा ने बेटी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

    बिपाशा की बेटी का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

    बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी देवी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में नन्ही देवी केक काटने के लिए बेताब दिखीं। उन्होंने अपने दोनों हाथों से जंगल थीम वाला केक काटा। मल्टीकलर्ड प्रिंटेड ड्रेस में देवी क्यूट लग रही हैं।

    Devi Birthday Celebration

    बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारी प्यारी एंजल देवी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्यार की बरसात होनी शुरू हो गई है। थैंक यू। देवी ने पहला केक काटा।" 

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु के वर्कआउट में शामिल हुई बेटी देवी, एक्ट्रेस ने लिखा 'अब मेरे पास समय नहीं'

    देवी को मिले प्यारे गिफ्ट्स

    पापा करण सिंह ग्रोवर ने भी लाडली के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। करण ने फैंस की तरफ से मिले तोहफे की झलक दिखाई है। ढेर सारे गिफ्ट्स के साथ पिंक कलर के गुब्बारे और आर्टिस्टिक चीजों से डेकोरेशन किया गया है। नन्ही देवी टेडी बियर्स के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।

    Devi Birthday Celebration

    दिवाली पर सेलिब्रेट होगा देवी का बर्थडे

    बिपाशा बसु और करण सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने का सुख मिला। कपल ने 2016 में शादी की थी और फिर 12 नवंबर 2022 को दोनों फर्स्ट टाइम पैरेंट्स बने थे। 43 साल की उम्र में बिपाशा ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है। दिवाली पर बिपाशा और करण की बेटी देवी एक साल की हो जाएंगी। कपल अपनी लाडली का शान-ओ-शौकत से जन्मदिन सेलिब्रेट करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु के घर पर हुई सत्यनारायण पूजा, घाघरा चोली पहने मस्ती करती नजर आईं देवी, देखें तस्वीरें