Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu की 7 महीने की बेटी देवी ने राइस सेरेमनी में पहनी लाल साड़ी और पायल, दिल जीत लेगी क्यूटनेस!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:06 PM (IST)

    Bipasha Basu Daughter Rice Ceremony हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की राइस फीडिंग सेरेमनी आयोजित की। अब एक्ट्रेस ने इस सेरेम ...और पढ़ें

    Bipasha Basu Karan Singh Grover Daughter Devi Rice Ceremony- Photo/Instagram
    Bipasha Basu Karan Singh Grover Daughter Devi Rice Ceremony- Photo/Instagram

    HighLights

    1. बिपाशा बसु ने आयोजित की बेटी देवी की राइस सेरेमनी
    2. राइस सेरेमनी में बिपाशा बसु की बेटी ने पहनी लाल साड़ी
    3. बिपाशा बसु ने बेटी की राइस सेरेमनी से शेयर किया वीडियो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu Daughter Devi Rice Ceremony: बी-टाउन की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं। एक्ट्रेस और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने एक बेटी का स्वागत किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस की बेटी की राइस सेरेमनी आयोजित हुई, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

    बिपाशा बसु की बेटी की हुई राइस सेरेमनी

    12 नवंबर 2022 को जन्मीं बिपाशा बसु की बेटी दो दिन में सात महीने की हो जाएगी। हाल ही में, बिपाशा ने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का 'मुखोभात' यानी राइस फीडिंग सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- "देवी का मुखोभात। दुर्गा दुर्गा।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का बंगाली तरीके से राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। फंक्शन में बिपाशा और उनकी बेटी देवी बंगाली लुक में खूबसूरत लग रही थीं।

    साड़ी में क्यूट लगीं बिपाशा की लाडली

    रेड और गोल्डन साड़ी में बिपाशा बसु की बेटी देवी की सुंदरता देखने लायक थी। नन्ही देवी को बिपाशा ने बंगाली क्राउन पहनाया था। साथ ही देवी ने सोने की पायल और ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। बिपाशा बसु रेड और व्हाइट सूट में गजब ढा रही थीं. बालों में गजरा, बड़े इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड आईज उनके लुक में निखार ला रहे थे। वहीं, करण व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लू नेहरू जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

    खबरें और भी

    Bipasha Basu with daughter Devi- Instagram/Bipasha Basu

    क्यों फिल्मों से दूर हैं बिपाशा बसु?

    'राज', 'जिस्म', 'धूम 2' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह पिछले कुछ समय से काम करने के मूड में नहीं हैं।

    फिर उन्होंने मार्च 2022 में खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। हालांकि, नवंबर 2022 में मां बनने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि बिपाशा को अभी कमबैक में थोड़ा और वक्त लगेगा, क्योंकि वह अभी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं।