यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मीम्स और ट्रोल्स ने मुझे...', Bipasha Basu का क्यों खौल गया खून? आलोचना करने वालों को सुना दी खरी-खोटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को कुछ समय पहले बुरी तरह ट्रोल किया गया था। वह मुंबई में स्पॉट हुईं और उनका बढ़ा हुआ वजन देख यूजर्स ने उनके ...और पढ़ें

HighLights
- बिपाशा बसु ने 2022 में दिया था बेटी को जन्म
- बिपाशा बसु का बेटी के जन्म के बाद बढ़ा वजन
- हालिया अपीयरेंस में एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मां बनना आसान नहीं होता है। जब एक औरत मां बनती है तो उसे मूड स्विंग्स, स्लीपलेस नाइट और हार्मोनल चेंजेस समेत कई प्रॉब्ल्मस से गुजरना पड़ता है। इन सबके बीच उनका शरीर भी पहले जैसा नहीं रहता है और मोटापा बढ़ना बहुत कॉमन है। मगर मां बनने के बाद महिलाओं को उनके मोटापे के लिए ट्रोल किया जाता है और हीरोइनें भी इससे अछूती नहीं हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) समेत कई अभिनेत्रियों को पोस्टपार्टम मोटापे के लिए ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। हाल ही में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
अलोन एक्ट्रेस बिपाशा बसु साल 2022 में एक बेटी की मां बनी थीं। मां बनने के बाद उनका वजन थोड़ा बढ़ गया। कुछ दिन पहले जब वह मुंबई में स्पॉट हुईं तो उनका बढ़ा हुआ वजन देख लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। उन्हें अपने मोटापे के लिए खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ी जिसके बाद अब उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाई है।
बिपाशा बसु के सपोर्ट में बोलीं पूर्व मिस इंडिया
एक डिजिटल क्रिएटर ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए बिपाशा बसु को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है। पूर्व मिस इंडिया और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर श्वेता विजय नायर ने उन महिलाओं का जिक्र किया जिनका मां बनने के बाद वजन बढ़ता है और इसके लिए वो ट्रोल होती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं किन-किन चीजों से गुजरती हैं, खासकर मां बनने के बाद और फिर उन्हें मोटापे के लिए ट्रोल कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu का नया लुक देख हैरान हुए यूजर्स, पहचानना हुआ मुश्किल, कहा- 'मुझे तो कोकिलाबेन...'
ट्रोल्स पर बिपाशा बसु का जवाब
इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "आपके क्लियर शब्दों के लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि यह समाज हमेशा इतनी छोटी सोच वाली और इतनी नीची नहीं रहेगी। वे महिलाओं को हर दिन निभाई जाने वाली लाखों भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित और सराहेंगे। मैं बहुत ही आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसके पास एक बहुत ही विकसित प्यार करने वाला साथी और परिवार है।"
खबरें और भी
बिपाशा बसु ने आगे कहा, "मीम्स और ट्रोल्स ने मुझे कभी परिभाषित नहीं किया। न ही उन्होंने मुझे वह बनाया जो मैं हूं। मगर ये महिलाओं के प्रति समाज के गहरे परेशान करने वाले प्रतिबिंब हैं। मेरी जगह कोई और महिला इस क्रूरता से बहुत प्रभावित और आहत हो सकती थी। वैसे भी अगर हमारी आवाजें मजबूत होंगी और कम से कम महिलाएं महिलाओं को समझेंगी और उनकी सराहना करेंगी तो महिलाएं और ज्यादा ऊपर उठेंगी। हम अजेय महिलाएं हैं।"