Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mika-Bipasha Controversy: 'टॉक्सिक लोग...' मीका सिंह के कमेंट के बाद Bipasha Basu ने दिया तगड़ा जवाब

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 06:04 PM (GMT+05:30)

    बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और मीका सिंह के बीच इस समय जुबानी जंग चालू हो गई है। साल 2020 में एक्ट्रेस आखिरी बार डेंजरस में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रे ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु ने दिया जवाब (Photo: Instagram)
    बिपाशा बसु ने दिया जवाब (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. डेंजरस के को-प्रोड्यूसर थे मीका
    2. बिपाशा बसु ने दिया मीका को जवाब
    3. एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। स्क्रीन पर आखिरी बार वो एमएक्स प्लेयर (Mx Player) की सीरीज डेंजरस में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी थे। साल 2020 में रिलीज हुई इस क्राइम सीरीज को मीका सिंह ने को-प्रोड्यूस किया था।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में गायक ने शो में बिपाशा के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में कई सारी बाते कीं। मीका ने आरोप लगाया कि बिपाशा बहुत ज्यादा नखरे दिखाती हैं और निर्माताओं का सम्मान नहीं करती हैं।

    बिपाशा बसु ने क्या किया पोस्ट

    इन आरोपों पर बिपाशा ने सीधे तौर पर तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसे उनका जवाब माना जा रहा है। बिपाशा का ये क्रिप्टिक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है,"टॉक्सिक लोग अराजकता पैदा करते हैं, उंगलियां उठाते हैं, दोष मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।" इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा,“टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहें। भगवान सब का भला करे। दुर्गा दुर्गा।”

    यह भी पढ़ें: ‘सब कर्मों का फल…’ Bipasha Basu को फिल्म न मिलने पर Mika Singh ने कसा तंज, शेयर किया मनमानी का किस्सा

    अलोन के सेट पर करण-बिपाशा को हुआ था प्यार

    मीका सिंह ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी वेब सीरीज ‘डेंजरस’ के बारे में बात करते हुए कई शॉकिंग खुलासे किए। मीका ने कहा, “मुझे करण बहुत पसंद है और मैं एक ऐसी फिल्म चाहता था जो मेरे म्यूजिक को आगे ले जाए। मैं बस एक कम बजट की फिल्म बनाना चाहता था जिसका बजट लगभग 4 करोड़ था। हमने इसके लिए डायरेक्टर भूषण पटेल को चुना, जिन्होंने पहले अलोन बनाई थी। इस फिल्म में बिपाशा डबल रोल में नजर आई थीं।"

    खबरें और भी

    मीका ने बताया कि बिपाशा चाहती थीं कि उन्हें करण के साथ कास्ट किया जाए। साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर ही करण और बिपाशा को प्यार हुआ था जिसके बाद इन्होंने शादी कर ली थी।

    मीका सिंह को बढ़ाना पड़ गया था फिल्म का बजट

    मीका ने बताया कि डेंजरस की शूटिंग के समय करण और बिपाशा ने उन्हें काफी तंग किया जिसकी वजह से उनका बजट 4 करोड़ से 14 करोड़ पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें: Billo Rani गाने की शूटिंग से दो दिन पहले हुआ था John Abraham और Bipasha का ब्रेकअप, हिट गाने की अब खुली सच्चाई