Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘सब कर्मों का फल…’ Bipasha Basu को फिल्म न मिलने पर Mika Singh ने कसा तंज, शेयर किया मनमानी का किस्सा

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 09:24 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार उन्होंने मीका सिंह (Mika Singh) की वेब सीरीज में ...और पढ़ें

    मीका सिंह ने बिपाशा बसु पर कसा तंज (Photo Credit- Instagram)
    मीका सिंह ने बिपाशा बसु पर कसा तंज (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मीका सिंह ने कसा बिपाशा बसु पर तंज
    2. फिल्म न मिलने के पीछे की बताई वजह
    3. बिपाशा ने मीका की वेब सीरीज में किया था काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज डेंजरस में देखा गया था, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म की बात करें, तो बिपाशा को साल 2015 में आई फिल्म अलोन में देखा गया था। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बडे पर्दे पर जरूर मिस कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने बिपाशा को काम न मिलने की असल वजह बता दी है।

    सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने प्रोडक्शन की दुनिया में डेंजरस सीरीज से कदम रखा था। इसमें करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को लीड रोल में देखा गया था। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए मीका ने विक्रम भट्ट की टीम के साथ काम किया। वेब सीरीज के लिए उन्होंने, शुरुआत में करण के साथ एक नई एक्ट्रेस को लेने का फैसला लिया था, ताकि मूवी का बजट कंट्रोल में रहे। हालांकि, बिपाशा ने इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए अपने पति के साथ काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद सब कुछ बदल गया।

    बिपाशा पर ये क्या बोल गए मीका सिंह?

    मशहूर सिंगर मीका ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के बारे में बात की और बताया कि वह कैसे एख बुरे सपने जैसा बन गया। उन्होंने बिपाशा के बारे में बात करते हुए कहा, 'आप सोचते हैं कि वे आज बेरोजगार क्यों हैं? भगवान सब देख रहे हैं।'

    ये भी पढ़ें- 'जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट...', Udit Narayan के Kiss विवाद पर सिंगर ने किया रिएक्ट, कहा- 'सबको मीका बनना'

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे बताया कि इसके लिए वह अपने प्रोजेक्ट के लिए करण सिंह ग्रोवर को पसंद करते थे और फिल्म के जरिए अपने म्यूजिक को प्रमोट करना चाहते थे। उनका मानना था कि फिल्म को 4 करोड़ रुपये के बजट में बना लिया जाएगा, लेकिन बिपाशा की वजह से बजट 14 करोड़ के करीब पहुंच गया था।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस ने कुछ सीन करने से कर दिया था मना

    मीका सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि शूटिंग लंदन में होनी थी। बिपाशा अपने पति के साथ रोमांटिक सीन करने में सहज थीं, लेकिन उन्होंने अचानक कुछ किसिंग सीन को करने से मना कर दिया और अपनी कई तरह की शर्तें रखी थीं। इन सभी चीजों की वजह से शूटिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा और मीका सिंह को इस प्रोजेक्ट में काम करने का अफसोस हुआ।

    Photo Credit- Instagram

    मीका ने यह भी कहा, कुछ एक्ट्रेस जो अब काम से बाहर हैं, जो काम न मिलने के लिए अपनी किस्मत को कोसती हैं। लेकिन वे उन प्रोड्यूसर्स का सम्मान भी नहीं करती हैं, जो उन्हें मौका देते हैं। ये कोई और नहीं, वही अभिनेत्रियां हैं, जो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों में छोटे-छोटे रोल के लिए तैयार रहती हैं। वहीं, जब कोई नया प्रोड्यूसर्स उन्हें काम और ज्यादा पैसे देता है, तो भी वे उसका सम्मान नहीं करती हैं।

    ये भी पढ़ें- Billo Rani गाने की शूटिंग से दो दिन पहले हुआ था John Abraham और Bipasha का ब्रेकअप, हिट गाने की अब खुली सच्चाई