Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Billo Rani गाने की शूटिंग से दो दिन पहले हुआ था John Abraham और Bipasha का ब्रेकअप, हिट गाने की अब खुली सच्चाई

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 07:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया। साल 2003 में फिल्म जिस्म की शूटिंग के दौरान इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। अब फि ...और पढ़ें

    जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु (Photo: Instagram)
    जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु को एक समय बॉलीवुड का 'आईटी' कपल कहा जाता था। हालांकि, उनका रिश्ता काफी कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। अब दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी आगे बढ़ चुके हैं।

    फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?

    साल 2007 में इनकी एक फिल्म आई थी नाम था धन धना धन गोल। फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया लेकिन इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने बिल्लो रानी ने कई दिनों तक चार्टबीट पर राज किया। लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने की शूटिंग होने से ठीक दो दिन पहले बिपाशा और जॉन का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में फिल्म मेकर विवेक रंजन ने इसका खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें: The Diplomat Trailer : इंसानियत के चक्कर में पड़ोसी मुल्क के जाल में फंसे John Abraham? दमदार वापसी की तैयारी

    विवेक अग्निहोत्री ने बताया कितना मुश्किल था शूट

    विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स हैंडल पर बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम पर फिल्माए गए बिल्लो रानी गाने की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा,"इस गाने का एक इतिहास है। निर्माता इसे नहीं चाहते थे। जावेद साब 'बिल्लो रानी' के हुक के खिलाफ थे, प्रीतम कव्वाली स्टाइल के बारे में श्योर नहीं थे। जॉन और बिपाशा का कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था, इसलिए बहुत सारी समस्याएं थीं। लेकिन केवल दिवंगत सरोज खान ने मुझ पर विश्वास किया। उन्होंने कहा था कि यह सबसे बड़ा हिट होगा, और ऐसा हुआ। प्रीतम, जावेद साहब और सरोज जी को बड़ा सलाम।"

    9 साल तक एक-दूसरे को किया डेट

    बता दें कि जॉन और बिपाशा ने कथित तौर पर नौ साल तक डेट किया। उनके रिश्ते के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं जब वे 2003 की फिल्म जिस्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें अक्सर कई इवेंट्स में एक साथ देखा जाता था लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। हालांकि, कथित तौर पर यह कपल व्यक्तिगत मतभेदों के कारण अलग हो गया। बिपाशा बसु ने 2016 में अपने अलोन के को-एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। वर्तमान में ये कपल एक बच्ची देवी के माता-पिता हैं। वहीं जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी की है।

    यह भी पढ़ें: Ed Sheeran ने John Abraham के साथ खेला फुटबॉल मैच, एक्टर की पत्नी ने शेयर की मजेदार वीडियो

    खबरें और भी