Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu: पांच महीने की बेटी संग डांस करती नजर आईं बिपाशा बसु, देवी संग शेयर किया क्यूट वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 08:38 PM (GMT+05:30)

    Bipasha Basu And Devi Video एक बार फिर बिपाशा ने देवी संग अपना क्यूट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मां बेटी मुंबई के मौसम का लुफ्त उठाती नजर आ र ...और पढ़ें

    Bipasha Basu, Devi, Bipasha Basu Daughter, Bipasha Basu And Devi,
    Bipasha Basu, Devi, Bipasha Basu Daughter, Bipasha Basu And Devi,

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu And Devi Video: बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आ रही है। एक बार फिर बिपाशा ने देवी संग अपना क्यूट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मां बेटी मुंबई के मौसम का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं।

    बिपाशा ने देवी संग किया डांस

    इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट कैप्शन में लिखा है, "देवी के साथ डांस करना, ये मेरा फेवरेट काम बन गया है आजकल।'' इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सबसे प्यारा रिश्ता।'' एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''डांस का पहले स्टेप अपनी खूबसूरत मां के साथ सीख रही है। एक ने लिखा, नजर ना लगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    एक्ट्रेस ने दिखाई थी देवी की नर्सरी

    मंगलवार को अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें देवी अपने प्रैम (PRAM) में लेटी हुई नजर आई थी। बिपाशा ने बेटी की नर्सरी को व्हाईट और लाइट पिंक कलर से सजाया है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था, "परम आनंद।" बता दें, 12 अप्रैल को इस कपल ने अपनी लाडली देवी का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

    पांच महीने बाद दिखाया चेहरा

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बीते 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर बेटी देवी का चेहरा रिवील किया था। तस्वीरों में देवी बेबी पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं, जिस पर लिखा था 'डैडीज प्रिंसेस.' पहली फोटो में देवी स्माइल करती दिखीं थी। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी की थी। अब दोनों पैरंटहुड एंजॉय कर रहा है।

    खबरें और भी