विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bishan Singh Bedi Funeral Pics: पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, इन सेलेब्स ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 24 Oct 2023 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2023 06:47 PM (IST)

Bishan Singh Bedi Funeral पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन से हर किसी का दिल तोड़ गया है। अभिनेता ...और पढ़ें

बिशन सिंह बेदी का हुआ अंतिम संस्कार (Photo Credit-Pallav Paliwal)
बिशन सिंह बेदी का हुआ अंतिम संस्कार (Photo Credit-Pallav Paliwal)

HighLights

  1. अंगद बेदी ने पिता को दी अंतिम विदाई
  2. नई दिल्ली में बिशन सिंह बेदी का हुआ अंतिम संस्कार
  3. एक्ट्रेस नेहा धूपिया और शर्मिला टैगोर अंतिम दर्शन में हुईं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bishan Singh Bedi Funeral Pics: इंडियन क्रिकेट के पूर्व महान फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। 77 साल की उम्र में बिशन सिंह बेदी ने आखिरी सांस ली है। मंगलवार को नई दिल्ली लोधी रोड़ शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ है।

इस दौरान बिशन की अंतिम यात्रा में उनके बेटे और बॉलीवुड कलाकार अंगद बेदी, बहू नेहा धूपिया और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर नजर आईं। इस बीच बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।

अंगद बेदी ने पिता को दी अंतिम विदाई

बिशन सिंह बेदी के निधन से हर कोई हताश और हैरान नजर आ रहा है। स्पिन के जादूगर के इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने से हर तरफ शोक की लहर छा गई है। इस बीच 24 अक्टूबर को बिशन सिंह बेदी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत से लेकर मनोरंजन जगत की कई हस्तियां पहुंची। इनमें हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का नाम भी शामिल है।

दरअसल सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार की लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि अंगद बेदी ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए अंतिम विदाई दी है।

इतना ही नहीं अंगद की मां और बिशन सिंह बेदी की पत्नी अंजू इंद्रजीत इस दौरान शोक में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। दूसरी ओर अंगद की वाइफ नेहा धूपिया और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के चेहरे पर दुख के भाव साफ नजर आ रहे हैं। इस तरह से बिशन सिंह बेदी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

सेलेब्स ने जताया बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक

इससे पहले बिशन सिंह बेदी के निधन को लेकर हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। 'टाइगर 3' फिल्म कलाकार सलमान खान, शाह रुख खान, अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन जैसी फिल्मी हस्तियों ने बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी है।

इतना ही नहीं बिशन सिंह बेदी के बेटा और बहू अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: बिशन सिंह बेदी की मौत से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अंगद बेदी का दुख