Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bishan Singh Bedi Death: बिशन सिंह बेदी की मौत से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अंगद बेदी का दुख

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 09:10 AM (IST)

    Bishan Singh Bedi Died भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। एक्टर अंगद बेदी के पिता की मौत की खब ...और पढ़ें

    सलमान खान ने दी बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि (Photo Credit-Instagram)
    सलमान खान ने दी बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. बिशन सिंह बेदी की मौत पर सलमान ने जाहिर किया दुख
    2. पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे बिशन सिंह बेदी
    3. इन सेलेब्स ने भी बिशन के निधन पर जताया दुख

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan On Bishan Singh Bedi: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 अक्टूबर को बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बेदी की मौत की खबर सामने आने के बाद चारों तरफ शोक की लहर छाई हुई है।

    एक्टर अंगद बेदी के पिता होने के नाते हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स बिशन सिंह बेदी की देहांत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया रख रहे हैं। इस बीच 'टाइगर 3' (Tiger 3) एक्टर सलमान खान ने भी बिशन सिंह बेदी के डेथ पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है।

    बिशन सिंह बेदी की मौत से टूटा सलमान का दिल

    सलमान खान ने बिशन सिंह बेदी के देहांत को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में भाईजान ने लिखा है- ''मेरे प्रिया भाई अंगद, आपके पिता के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। वो क्या शानदार बॉलर और इंसान थे। हम सब एक फैमिली की तरह उनका सम्मान और प्यार करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

    अब आप बेदी परिवार के मुखिया हैं, भगवान सिर देख कर ही सरदारी देता है। आपके पिताजी एक महान व्यक्ति थे भाई।'' इस तरह से सलमान खान ने बॉलीवुड कलाकार अंगद बेदी के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है। साथ ही सलमान ने अंगद को अपनी ओर से सांत्वना दी है और इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह भी दी है।

    खबरें और भी

    इन सेलेब्स ने भी बिशन के निधन पर जताया दुख

    'टाइगर 3' फिल्म एक्टर सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड फिल्म कलाकारों ने बिशन सिंह बेदी के देहांत पर शोक जताया है। इनमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और 'जवान' फिल्म अभिनेता शाह रुख खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और सतीश शाह जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

    ये लाजिमी भी है क्योंकि बिशन सिंह बेदी ने भारतीय क्रिकेट को अपने शानदार खेल से जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भूलाया जा सकता।

    ये भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, शाह रुख ने दी श्रद्धांजलि