विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्क्रीन पर चलना था गाना और चल गई पॉर्न फिल्म

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 10:24 AM (IST)

सुनील शेट्टी, जय भानुशाली और आशुतोष राणा स्टारर फिल्म 'देसी कट्टे' के म्यूजिक लॉन्च पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी, जय भानुशाली और आशुतोष राणा स्टारर फिल्म 'देसी कट्टे' के म्यूजिक लॉन्च पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग शर्म से पानी-पानी हो गए।

दिल्ली में आयोजित इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर फिल्म के गानों के बीच स्क्रीन पर पॉर्न फिल्म की क्लिप चल गई। हालांकि ये क्लिप कुछ सेकेंडों के लिए चली, लेकिन इसकी वजह से आयोजक शर्मसार हो गए और वहां मौजूद लोग झेंप गए।

सूत्रों के मुताबिक, इस पॉर्न क्लिप को तुरंत रोक दिया गया, लेकिन फिल्म के सितारे और दर्शक इसकी वजह से सन्न रह गए। इस मौके पर फिल्म के कलाकार सुनील शेट्टी, जय भानुशाली, आशुतोष राणा, टिया बाजपेई, साशा आगा और अखिल कपूर समेत देसी कट्टे के निर्माता-निर्देशक आंनद कुमार मौजूद थे। फिल्म के संगीत निर्देशक कैलाश खेर भी इन सब के साथ वहां थे।

आनंद कुमार ने कहा, 'भले ही यह चंद सेकेंड के लिए हुआ, लेकिन इसकी वजह से हम शर्मसार हो गए क्योंकि हमारे परिवार वहां मौजूद थे। हमने उस इवेंट के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को बुलाया था और उसने अपने कंप्यूटर में मौजूद क्लिप को चला दिया। वो अपनी गलती के लिए माफी मांग चुका है।'

पढ़ें: 100 हीरोइनों के न्‍यूड फोटो हुए लीक

पढ़ें: अब भारतीय दर्शक भी देख पाएंगे सेक्‍स टेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।