यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bobby Deol ने पत्नी तान्या पर जमकर लुटाया प्यार, वेडिंग एनिवर्सरी पर लिखा- मेरी जान तुमने मुझे...
अभिनेता बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल (Bobby Deol Wedding Anniversary) की शादी को आज 28 साल पूरे गए हैं। इस दौरान वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर बॉबी ...और पढ़ें

HighLights
- बॉबी देओल की वेडिंग एनिवर्सरी आज
- पत्नी तान्या पर अभिनेता ने लुटाया प्यार
- बॉबी-तान्या की शादी को पूरे हुए 28 साल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म एनिमल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर वह लाइमलाइट में बने रहते हैं। आज बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल (Bobby-Tanya Wedding Anniversary) की वेडिंग एनिवर्सरी है।
इस खास मौके पर बॉबी ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अपनी वाइफ तान्या पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉबी-तान्या की वेडिंग एनिवर्सरी आज
देर रात बॉबी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में बॉबी अपनी पत्नी तान्या के साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा है- शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरी जान, तुमने मुझे पूरा किया है। इस तरह से बॉबी ने जीवन के इस खास दिन पर तान्या पर प्यार बरसाया है।
ये भी पढ़ें- Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद एक बार फिर विलेन बनेंगे बॉबी देओल, इस 'खान' से लेंगे टक्कर

मालूम हो कि 31 मई 1996 में बॉबी देओल और तान्या देओल ने शादी रचाई थी और 28 साल से ये कपल अपने शादीशुदा जीवन का आनंद ले रहा है। इन दोनों के दो बेटे भी हैं, जिनके नाम आर्यमान देओल और धर्म देओल हैं।
(33).jpg)
बॉबी देओल के इस पोस्ट पर उनके भाई और एक्टर सनी देओल, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और सान्या मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। साथ ही तमाम फैंस की तरफ से भी इन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
खबरें और भी

इस फिल्म में दिखेंगे बॉबी देओल
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) के बाद से बॉबी देओल को बड़े पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। आने वाले समय में अभिनेता बॉबी साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म कंगुवा में दिखाई देंगे। इस मूवी का टीजर सामने आ चुका है और उसमें बॉबी ने अपने खूंखार लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। आलम ये है कि हर कोई कंगुवा (Kanguva) की रिलीज का इंतजार कर रहा है।