विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद एक बार फिर विलेन बनेंगे बॉबी देओल, इस 'खान' से लेंगे टक्कर

Published: Thu, 16 May 2024 08:54 AM (IST)

बॉबी देओल फिल्म एनिमल के बाद एक बार फिर सुपरस्टार्स की लिस्ट में आ गए हैं। संदीप रेड्डी वांगा की ...और पढ़ें

फिर खलनायक बनेंगे बॉबी देओल, (X Image)
फिर खलनायक बनेंगे बॉबी देओल, (X Image)

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल को नेगेटिव किरदारों में काफी पसंद किया जा रहा है। आश्रम सीरीज में निराला बाबा की भूमिका में सराहना हटोरने के बाद फिल्म लव हॉस्टल और एनिमल में उन्हें नेगेटिव रोल में देखा गया। बीते दिनों आई खबरों में कहा गया था कि फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपनी एक थ्रिलर फिल्म के लिए सैफ अली खान के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जुलाई से आरंभ होनी है। फिल्म में सैफ नेत्रहीन शख्स की भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें-  Sunny Deol ने मां प्रकाश कौर के साथ उठाया बर्फबारी का लुत्फ, दोनों की मस्ती देख बॉबी देओल ने कही ये बात

फिर खलनायक बनेंगे बॉबी देओल

अब खबर है कि प्रियदर्शन ने इसमें खलनायक की भूमिका निभाने के लिए बॉबी देओल से संपर्क किया है। सूत्रों का दावा है कि बॉबी ने कुछ हफ्ते पहले इस विषय को सुना था और उन्होंने फिल्म करने में रुचि दिखाई है। उनके चरित्र के इर्द- गिर्द कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं। सूत्र ने आगे कहा कि बाबी इस बात को लेकर उत्साहित है कि फिल्म में उनका सामना सैफ के साथ होगा। बाबी के पास आगामी छह महीनों में कोई तारीख नहीं है।

फिल्म से जुड़ना चाहते हैं बॉबी

हालांकि वह इस प्रयास में हैं कि फिल्म हाथ से न जाए और वह शूटिंग के लिए एक महीने का समय दे सकें। निर्माताओं की योजना फिल्म की शूटिंग जुलाई से आरंभ करके अगस्त में पूरी करने की है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो अक्षय कुमार के साथ फिल्म शुरू करने से पहले प्रियदर्शन अपनी इस फिल्म को पूरा कर लेंगे।

यह भी पढ़ें-  Animal में तीन शादी को लेकर Bobby Deol ने कही ऐसी बात, गुस्से से लाल हो सकती हैं रियल लाइफ वाइफ!

साउथ में भी होगा बॉबी का जलवा

बॉबी देओल के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। फिल्म एनिमल के लिए उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थी। एनिमल में लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था। पूरी फिल्म उन पर ही आधारित थी, लेकिन बॉबी देओल खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रहे थे। सिर्फ 15 मिनट के रोल के साथ उन्होंने अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि चर्चा में रणबीर कपूर के बराबर रहे। अब एक्टर फिल्म कंगुआ में नजर आने वाले हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।