विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हर कोई ब्रेनवॉश करता है...' Bobby Deol ने बॉलीवुड की राजनीति का बताया सच, सुन कर हो सकते हैं हैरान

Published: Tue, 18 Jun 2024 02:04 PM (IST)

लॉर्ड बॉबी के नाम से फैंस में फेमस बॉबी देओल (Bobby Deol) आज अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए पहले ...और पढ़ें

एक्टर बॉबी देओल. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्टर बॉबी देओल. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉबी देओल ने इंडस्ट्री की डार्क साइड पर की बात
  2. करियर की शुरुआत में बॉबी ने किया काफी संघर्ष
  3. एनिमल के बाद 'कंगुवा' में नजर आएंगे बॉबी देओल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने 'एनिमल' फिल्म में कम स्क्रीन टाइम के रोल से ढेर सारी लाइमलाइट लूटी। इस मूवी की सक्सेस के साथ ही लोगों ने बॉबी की दमदार परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। बॉबी की झोली में साउथ की बड़ी फिल्म है, जिसमे वह एक बार फिर विलेन के पॉवरफुल रोल में दिखेंगे।

इंडस्ट्री की नेगेटिव साइड पर बोले बॉबी देओल

पॉपुलर स्टार किड बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बी टाउन इंडस्ट्री की डार्क साइड के बारे में बताया है। वह नामी फिल्मी फैमिली से आते हैं, बावजूद इसके उनका शुरुआती करियर संघर्ष भरा रहा। एक्टर को लॉन्च करने के लिए कोई तैयार नहीं था। इस बीच बॉबी देओल ने इंडस्ट्री की नेगेटिव साइड पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि यहां हर कोई आपको ब्रेनवॉश करने के लिए तैयार है।

'हर कोई आपका कर रहा होता है ब्रेनवॉश'

टाइम्स नाऊ से बातचीत में बॉबी देओल ने बताया, ''कभी-कभी आप खो जाते हो वह भी सिर्फ इस वजह से जैसे इंडस्ट्री के लोग आपके साथ बर्ताव कर रहे होते हैं। आप वह रास्ता चुनने लगते हो, जो आसान है और जिसके जरिये आप जल्दी आगे बढ़ सकें। आप चैलेंज नहीं स्वीकार करना चाहते, आप खुद को कम्फर्ट जोन के बाहर की सिचुएशन में नहीं डालना चाहते क्योंकि कहीं न कहीं हर कोई आपको ब्रेनवॉश कर रहा होता है। लेकिन ऐसा कुछ एक्टर्स के साथ होता ही है। मैं लकी था कि ये समझ गया और बाहर निकल गया। लेकिन कई ऐसे हैं, जो ऐसा नहीं कर पाए।''

यह भी पढ़ें: बचपन में इस शख्स को देखते ही थर-थर कांपने लगते थे Bobby Deol, एनिमल एक्टर ने कहा- पापा से भी ज्यादा...

'डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स आपको नीचा दिखाते हैं'

बॉबी देओल ने कहा, ''यहां अपनी पसंद बनाना आसान नहीं होता, लेकिन आप किसी पर विश्वास करते हो, फिर कुछ ऐसा होता है कि राइटर्स, डायरेक्टर्स या फिर प्रोड्यूसर्स आपको नीचा दिखाते हैं या निराश करते हैं। आप जानते हैं कि वह फिल्म नहीं बनाना चाहते, लेकिन सिर्फ टेबल प्रॉफिट्स बनाना चाहते हैं। ये सब तब के दिनों में होता था, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। अब लोग चीजें समझ रहे हैं।''

बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

बॉबी देओल को उनके फैंस साउथ की फिल्म 'कंगुवा' में देखेंगे। इस मूवी में एक्टर एक बार फिर विलेन के ही रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर शिवा की फिल्म से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है।

यह भी पढ़ें: बात-बात पर देओल परिवार के लोगों को है रोने की आदत! Bobby Deol बोले- हमें शर्म नहीं आती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।