यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बचपन में इस शख्स को देखते ही थर-थर कांपने लगते थे Bobby Deol, एनिमल एक्टर ने कहा- पापा से भी ज्यादा...
Bobby Deol इस वक्त अपने करियर के सबसे बेस्ट फेज में हैं। एनिमल ने उनके करियर में चार चांद लगाए जिसके बाद उनकी झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। अपनी ...और पढ़ें

HighLights
- बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें
- इन से सबसे ज्यादा डरते थे बॉबी देओल
- पिता से भी ज्यादा ये थे बचपन में स्ट्रिक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 देओल परिवार के नाम रहा। सनी देओल ने जहां 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया, तो वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र ने अपने किसिंग सीन से हर किसी को हैरान कर दिया।
इसके अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' के साथ अपने करियर की दूसरी पारी खेली। बॉबी देओल और सनी देओल ने फैंस के इतने प्यार के लिए कई बार आभार जताया ही, लेकिन निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी देओल ब्रदर्स ने शेयर किये।
हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वह अपने पिता धर्मेंद्र से नहीं, बल्कि किस शख्स से सबसे ज्यादा डरते थे।
बॉबी देओल को घर के इस सदस्य से लगता था सबसे ज्यादा डर
बॉबी देओल अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और सभी के लाडले भी हैं,लेकिन वह अपने कई इंटरव्यू में ये बता चुके हैं कि बचपन में उन्हें अपने पिता से कई बार गलतियों को लेकर मार पड़ चुकी है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे लगता है मेरी सबसे अच्छी केमिस्ट्री...', Bobby Deol के इस बयान से टूट सकता है कई अभिनेत्रियों का दिल
हालांकि, धर्मेंद्र वो सदस्य नहीं हैं, जिनसे बॉबी देओल को बचपन में सबसे ज्यादा डर लगता था। बॉबी देओल ने हाल ही में एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम को दिए इंटरव्यू में कहा,
"मुझे अपने भाई (Sunny Deol) से बहुत ही ज्यादा डर लगता था। मैं पापा से ज्यादा उनसे डरता था, क्योंकि वह बिल्कुल पिता की तरह ही बर्ताव करते थे। अब चीजें बदल चुकी हैं। हां एक बाउंड्री होती है, जिसे आपको क्रॉस नहीं करना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता अब उनसे डरने की कोई वजह बची हुई है"।
एक-दूसरे के बेहद करीब हैं सनी-बॉबी
आपको बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर खूब प्यार भी लुटाते हैं।
खबरें और भी
बॉबी देओल और सनी देओल के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए, तो आने वाले समय में दोनों ही दर्शकों का स्क्रीन पर मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। सनी देओल जहां बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 में दिखाई देंगे, तो वहीं बॉबी देओल कंगुवा सहित हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों में भी नजर आएंगे।