विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal के लिए डेढ़ साल इंतजार करने के बाद Bobby Deol के फूलने लगे थे हाथ-पैर, इसलिए नहीं की थी सक्सेस पार्टी

Published: Mon, 09 Sep 2024 04:29 PM (IST)

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में मिनटों के रोल में बॉबी देओल (Bobby Deol) छा गए थे। उन्होंने खलनायक ...और पढ़ें

एनिमल के लिए बॉबी देओल ने किया डेढ़ साल का इंतजार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एनिमल के लिए बॉबी देओल ने किया डेढ़ साल का इंतजार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है एनिमल
  2. बॉबी देओल ने निभाया अबरार का किरदार
  3. कंगुवा मूवी में नजर आएंगे बॉबी देओल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल ने यूं तो बड़े पर्दे पर हीरो बनकर खूब धमाल मचाया, लेकिन आज वह खलनायक की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल (Animal) में कुछ मिनट के अबरार हक रोल ने बॉबी देओल की किस्मत चमका दी।

मगर शायद ही आपको पता हो कि इस किरदार को निभाने के लिए बॉबी देओल को डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ा था। उन्हें तो इस बात का डर सता रहा था कि कहीं यह फिल्म उनके हाथ से निकल न जाए।

बॉबी देओल को कैसे मिली थी एनिमल?

दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म एनिमल के लिए कास्ट तो कर लिया था, लेकिन उनकी शूटिंग डेढ़ साल बाद हुई और इस दौरान वह बस इंतजार करते रहे। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा, "मेरे पास उनका मैसेज आया था। जब उन्होंने खुद का इंट्रोडक्शन दिया और मुझसे कहा कि वह मुझे एक फिल्म के सिलसिले में मिलना चाहते हैं। तो मैंने सोचा कि क्या यह वहीं हैं?"

यह भी पढ़ें- एक टाइम पर शराब के नशे में डूबे रहते थे Bobby Deol, बोले- 'कोई आपको हाथ पकड़कर नहीं निकाल सकता'

Animal Abrar

बॉबी देओल ने आगे कहा, "मैंने कॉल की और एक मीटिंग अरेंज की। उन्होंने मुझे मेरी एक तस्वीर दिखाई, जो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान की थी और कहा कि मैं आपको इसलिए कास्ट करना चाहता हूं क्योंकि मुझे आपके एक्सप्रेशन पसंद आए।"

डेढ़ साल तक बॉबी देओल ने किया इंतजार

एनिमल के लिए बॉबी देओल का नाम पक्का हो गया था, लेकिन डेढ़ साल तक उन्हें शूट के लिए नहीं बुलाया गया था। इस बारे में एक्टर ने कहा, "मैंने फिल्म की शूटिंग के लिए 1.5 साल इंतजार किया। फिल्म 3.5 घंटे लंबी है, इसलिए वे लंबे समय तक रणबीर के साथ शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान मैं सोचता रहा, 'क्या वे अपना मन बदल लेंगे? क्या वे अचानक कहेंगे कि उन्हें मेरी जरूरत नहीं है?' ये विचार मेरे दिमाग में आए, लेकिन संदीप रेड्डी एक प्यारे इंसान हैं। मैंने भूमिका के लिए साइन लैंग्वेज सीखी।"

बॉबी देओल ने बताया कि उन्होंने इसलिए एनिमल की सक्सेस एन्जॉय नहीं की, क्योंकि फिल्म की रिलीज से कुछ महीने पहले ही उनका सासू मां का निधन हो गया था और वह उनके बहुत करीब थे। 

यह भी पढ़ें- Dharmendra का 'ब्लू रूम' बना Bobby Deol के लिए फैशन इंस्पिरेशन? बताया घर का कौन सा मेंबर करता है उन्हें स्टाइल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।