Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Deol Wedding: भतीजे करण के संगीत सेरेमनी में पत्नी संग बॉबी देओल ने किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:33 PM (IST)

    Karan Deol Sangeet Ceremony 12 जून से करण और द्रिशा के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरे और व ...और पढ़ें

    Bobby Deol, Karan Deol, Tanya Deol Photo Credit Instagram
    Bobby Deol, Karan Deol, Tanya Deol Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. करण देओल और द्रिशा की हुईं संगीत सेरेमनी।
    2. बॉबी देओल ने वाइफ संग किया डांस।
    3. 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' पर दी खास परफॉर्म।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Sangeet Ceremony: बॉलीवुड के देओल परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 12 जून से करण और द्रिशा के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी।

    शुक्रवार को इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन दिनों पूरा देओल परिवार जश्न में डूबा नजर आ रहा है।

    बॉबी-तान्या का रोमांटिक डांस

    इस बीच करण के चाचा और एक्टर बॉबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है। भतीजे की संगीत सेरेमनी में बॉबी ने वाइफ तान्या के साथ अपनी फिल्म 'बरसात' के रोमांटिक गाने 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' पर परफॉर्म किया। इंस्टाग्राम पर दोनों के डांस की वीडियो वायरल हो रही है।

    पंजाबी लुक में नजर आए बॉबी

    इस दौरान एक्टर अपने देसी पंजाबी लुक में नजर आए। बेटे की संगीत सेरेमनी में उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा और पीला जैकेट पहना था। तो वहीं उनकी वाइफ तान्या येलो कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं।

    इस वीडियो पर कई फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-बॉबी का 90s वाला समय शानदार था।  एक  यूजर ने लिखा- ''लवली, बहुत खूबसूरत कपल.'' दूसरे यूजर ने लिखा- ''मजा आ गया.'' एक और यूजर ने कहा- मेरे बचपन का फेवरेट सॉन्ग। 

    खबरें और भी

    कौन हैं करण की होने वाली दुल्हनिया

    करण की होने वाली वाइफ द्रिशा आचार्य फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं। द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं। द्रिशा अपनी मां के साथ चीनू 1998 में दुबई शिफ्ट हो गई थी। वह मिडिल-ईस्ट में एक टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।