विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली पारी में नायक..दूसरी में खलनायक, 90 और 2000 के दशक के 5 हीरोज ने विलेन बनकर लूटी वाहवाही

Published: Thu, 21 May 2026 08:35 PM (IST)

90 के कई हीरो ऐसे हैं, जो कुछ समय के लिए गायब हुए और फिर विलेन बनकर ऐसे लौटे कि ...और पढ़ें

इन हीरोज ने विलेन बनकर मचाई धूम/ फोटो- Instagram

इन हीरोज ने विलेन बनकर मचाई धूम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे से एक बार गायब होने के बाद बिग स्क्रीन पर वापसी करना 90 के दौर के एक्टर्स के लिए काफी मुश्किल होता है। बहुत ही कम ऐसे सितारे हैं, जो कई-कई साल तक फिल्मों से दूर रहे और फिर जब वह स्क्रीन पर आए, तो उन्हें दूसरी पारी में भी सफलता मिले।

हम आपको आज उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जो 90 के दशक में भले ही हीरो होंगे, लेकिन आने वाले लोग उन्हें उनके नेगेटिव किरदारों के लिए याद रखेंगे। वजह उन्होंने पर्दे पर विलेन का रोल इतनी शिद्दत से निभाया है कि ऑडियंस ने न सिर्फ उनकी तारीफों के पुल बांधे, बल्कि किसी की फिल्म ने 3200 करोड़ से ज्यादा कमाए, तो किसी की ने 900 करोड़। चलिए देखते हैं हीरो से विलेन बने एक्टर्स की लिस्ट:

बॉबी देओल

90 के दशक में बॉबी देओल के गुड लुक्स और चॉकलेटी ब्वॉय लुक्स पर फैंस दिल हारते थे, लेकिन जब वह 54 साल की उम्र में क्रूर विलेन 'अबरार' बनकर स्क्रीन पर आए, तो सीटियां रुकी नहीं। कई सालों तक गायब रहने के बाद विलेन के रूप में स्क्रीन पर आना बॉबी देओल के करियर का बेस्ट डिसीजन साबित हुआ। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें विलेन के रोल की ज्यादा ऑफर हो रहे हैं। वह जल्द ही 'जन नायगन' से लेकर 'अल्फा', 'देवरा पार्ट 2' और 'बंदर' जैसी फिल्मों में नेगेटिव शेड में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Bandar Trailer: अय्याशी, सलाखें और 'मौत'! 'बंदर' में दिखा बॉबी देओल का सबसे अलग अवतार; दिल जीत लेगा ट्रेलर

aalimhakim_1717309416_3381358918171521434_256580316

अर्जुन रामपाल

2000 के दशक के अभिनेता अर्जुन रामपाल की एक मुस्कान पर लड़कियां दिल हार जाती थीं। हालांकि, उनकी भी बॉलीवुड में दूसरी पारी विलेन बनकर ही शुरू हुई। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के मेजर इकबाल का रोल प्ले किया, जो काफी निर्दयी था। इससे पहले वह रा.वन, ओम शांति ओम, क्रैक और धाकड़ जैसी फिल्मों में भी विलेन बन चुके हैं।

major iqbal

संजय दत्त

'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', ये गाना संजय दत्त पर बिल्कुल फिट बैठता है। 66 साल के संजय दत्त जब पर्दे पर विलेन बनकर आते हैं, तो थिएटर्स में बैठे दर्शकों की रूह कांप जाती है। हीरो बनकर एंट्री लेने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt)विलेन बनकर जो छाए हैं, उसकी बता ही अलग है। उन्होंने अग्निपथ से लेकर, वास्तव, खलनायक, शमशेरा, पानीपत, बागी 4 में विलेन की भूमिका निभाई और जल्द ही वह 'खलनायक रिटर्न्स' के साथ जल्द ही 'बल्लू' बनकर लौटेंगे।

shamshera

अक्षय खन्ना

जब भी बॉलीवुड के बेस्ट विलेन की बात होगी, तो उसमें अक्षय खन्ना का नाम जरूर शामिल होगा। 'धुरंधर' में रहमान डकैत के रूप में विलेन बनकर अक्षय छा गए थे। अक्षय 90 और 2000 दशक के लीडिंग हीरो थे, लेकिन अब वह स्क्रीन पर सबसे खतरनाक विलेन बन चुके हैं। धुरंधर 2 पहले उन्होंने छावा, रेस और ढिशूम में विलेन का किरदार अदा किया था।

rehman dakait 1

जैकी श्रॉफ

80 और 90 की दशक की ऑडियंस जैकी श्रॉफ को भले ही रोमांटिक हीरो के रूप में जानती हो, लेकिन उम्र के बदलते दौर में सबके चहेते 'जग्गू दादा' ने स्क्रीन पर विलेन बनकर खूंखार अंदाज दिखाया। बेबी जॉन में उन्होंने विलेन बनकर वरुण धवन को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वह सिंघम अगेन, साहो, हंटर: सीजन 2, जैसी कई फिल्मों में विलेन बने।

यह भी पढ़ें- Bobby Deol के एक डिसीजन ने तोड़ा था Dharmendra का दिल, 'बंदर' एक्टर को ऐसे रोल में देखकर नहीं थे खुश!