Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Villains in 2024: खूंखार विलेनों के किरदार में पर्दे के हीरो... अर्जुन, बॉबी से सैफ अली खान तक बन रहे खलनायक

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 01:18 PM (IST)

    Bollywood Villains in 2024 रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में हैं। वेल ...और पढ़ें

    विलेन के रोल में बॉबी देओल और पृथ्वीराज। फोटो- इंस्टाग्राम
    विलेन के रोल में बॉबी देओल और पृथ्वीराज। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आने वाली फिल्मों में कई कलाकार खतरनाक विलेन बने हैं
    2. बॉबी देओल कंगुवा में अपने लुक से डरा रहे हैं
    3. बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सिहरन पैदा करते हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Villains in 2024: इस साल हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदारों को लेकर खूब प्रयोग किये जा रहे हैं। फिल्मों में पारम्परिक रूप से विलेन का किरदार निभाने वाले कलाकारों के बजाय ऐसे कलाकारों को खलनायक बनाकर पर्दे पर उतारा जा रहा है, जो नायक की छवि के लिए जाने जाते रहे हैं।

    हालांकि, हीरो के किरदार निभाने वाले कलाकारों को खलनायक बनाने का चलन नया नहीं है। सिनेमा की शुरुआत से नेगेटिव रोल्स के लिए कलाकारों का रुझान रहा है, मगर ऐसे कलाकारों की संख्या पहले अधिक नहीं थी।

    एक और चलन है, जो 2024 में कई बार देखा जाएगा, जब हिंदी के कलाकार दक्षिण और दक्षिण के कलाकार हिंदी फिल्मों में खूंखार विलेन बनकर हीरो के छक्के छुड़ाएंगे। ऐसे ही कलाकारों पर एक नजर।

    अर्जुन कपूर

    रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर बतौर विलेन के तौर पर नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इतने बड़े-बड़े हीरो के सामने विलेन भी ऐसा चाहिए, जो अपनी मौजूदगी को जस्टिफाइ कर सके। इसके लिए रोहित ने अर्जुन को चुना और उन्हें ऐसा लुक दिया कि वो खतरनाक दिखेंगे। 

    ऋषभ साहनी

    फाइटर में ऋतिक रोशन के सामने खतरनाक विलेन बनकर उतरे ऋषभ साहनी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया। उन्होंने अपने लुक और अदाकारी से विलेन की नेगेटिविटी को पर्दे पर उतारा।

    पृथ्वीराज सुकुमारन

    ईद पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में मलयालम इंडस्ट्री सुपरहिट अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के टीजर में पृथ्वीराज के किरदार की एक झलक ने सोशल मीडिया में प्रलय ला दी थी। इस झलक से समझा जा सकता है कि फिल्म में पृथ्वीराज इन दोनों कलाकारों की नाक में खूब दम करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: मिसाइल गन से लेकर बम धमाकों तक, एक-एक एक्शन है रियल, BTS वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

    बॉबी देओल

    बॉबी देओल का तो कहना ही क्या! एनिमल के बाद से वो खूंखार किरदारों के लिए फेवरिट बन गये हैं। अपने किरदार के वहशीपन को बॉबी सूर्या स्टारर कंगुवा में जारी रखेंगे, जिसमें वो उधिरन के किरदार में हैं। बॉबी के जन्मदिन पर पिछले महीने उनका लुक रिवील किया गया, जो सिहरन पैदा करने के लिए काफी है।

    खबरें और भी

    सैफ अली खान

    'आदिपुरुष' में रावण का किरदार निभा चुके सैफ अली खान तेलुगु फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर और जाह्नवी कपूर लीड रोल्स में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ फिल्म में विलेन के किरदार में दिखेंगे। उनके किरदार का नाम भैरा है। 

    संजय दत्त

    केजीएफ 2 में अधीरा के खतरनाक लुक में दिखे संजय दत्त अब डबल आइस्मार्ट (Double Ismart) में बिग बुल नाम के किरदार में नजर आएंगे। ये नेगेटिव रोल है।

    यह भी पढ़ें: पवन कल्याण के फैंस ने पार की दीवानगी की हदें, थिएटर के अंदर आग जलाकर जमकर किया हुड़दंग

    इमरान हाश्मी

    इमरान हाश्मी ने टाइगर 3 में आतिश रहमान नाम के विलेन का रोल निभाया था। अब रिपोर्ट्स हैं कि अदिवी शेष की गोदाचारी 2 के लिए उन्हें एप्रोच किया गया है और सम्भव है कि इमरान फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाएं। फरहान अख्तर की डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट विलेन के लिए भी उन्हें एप्रोच किये जाने की खबरें हैं।