Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार 'बंदर' , Bobby Deol की फिल्म की बदली रिलीज डेट

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:43 PM (IST)

    बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। वहीं नई रिलीज डेट ने एक नई हलचल भी मचा दी है। ...और पढ़ें

    'बंदर' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

    'बंदर' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

    HighLights

    1. बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की नई रिलीज का एलान

    2. फिल्म अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी

    3. अनुराग कश्यप निर्देशित 'बंदर' में सान्या मल्होत्रा भी हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ अभी धुरंधर का क्रेज अभीतक खत्म नहीं हुआ है कि जून के महीने में बॉक्स ऑफिस पर एक नई आंधी आने वाली है। एक तरफ जहां टॉक्सिट रिलीज होने जा रही है, इसी बीच अब बॉबी देओल की आने वाली फिल्म बंदर का एलान हो गया है।

    कब रिलीज होने जा रही है बंदर?

    जी हां, हाल एनिमल और बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी नई फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। बॉबी देओल जल्द ही 'बंदर' नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही आ चुका है और अब लीजिए बंदर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

    यह भी पढ़ें- डिब्बाबंद हो गई थी Bobby Deol की 29 साल पुरानी फिल्म, भाई सनी देओल संग होने वाला था एक्शन

    WhatsApp Image 2026-04-27 at 12.43.19 PM

    मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं।

    फिल्म को अनुराग कश्यप इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। अपनी बोल्ड कहानी कहने के अंदाज के लिए मशहूर अनुराग कश्यप ने पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं और अब वो बंदर के साथ आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    टॉक्सिक के साथ रिलीज हो रही है फिल्म?

    आपको बता दें कि बंदर (Bandar Movie Release Date) 5 जून को रिलीज हो रही है, तो वहीं 4 जून को वर्ल्डवाइड 'टॉक्सिक' (Toxic) रिलीज होने जा रही है। हालांकि टॉक्सिक की रिलीज पहले से ही तय की गई थी। वहीं बंदर पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अब रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे 5 जून को रिलीज करने का फैसला किया है।

    yash r

    हालांकि बंदर एक छोटे बजट की फिल्म है, वहीं टॉक्सिक एक मेगाबजट फिल्म है और इसकी चर्चा पिछले काफी से हो रही है। फिल्म में सुपरस्टार यश से लेकर कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा समेत हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है। 

    आपको बता दें कि बंदर को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जिन्हें 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसे सराहे गए प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

    Bandar w

    सुदीप शर्मा ने हाल ही में 'कोहरा 2' का निर्देशन भी किया है, जिसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है। वहीं फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आज़ाद और नागेश भोसले नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Animal के बाद 'बंदर' बने Bobby Deol, अनुराग कश्यप की फिल्म से 'अबरार' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज