Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिब्बाबंद हो गई थी Bobby Deol की 29 साल पुरानी फिल्म, भाई सनी देओल संग होने वाला था एक्शन

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 02:57 PM (IST)

    29 साल पहले बॉबी देओल की एक बड़ी फिल्म का एलान धूमधाम से हुआ था, जो कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। ...और पढ़ें

    बॉबी देओल और सनी देओल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    बॉबी देओल और सनी देओल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 1997 में हुई थी फिल्म की घोषणा

    2. सनी देओल संग आने वाले थे नजर

    3. बनते-बनते रह गई थी ये फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दमदार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बॉबी देओल का नाम भी शामिल होता है। पिछले 3 दशकों से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले बॉबी ने अपने शानदार एक्टिंग करियर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन उनकी एक बड़ी फिल्म ऐसी भी रही, जो पिछले 29 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है। 

    इस मूवी में बॉबी देओल अपने बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल संग एक्शन अवतार में नजर आने वाले थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी। 

    29 साल पहले हुआ था एलान

    बात उस दौर की है, जब बॉबी देओल अपने एक्टिंग करियर के पीक पर मौजूद थे। गुप्त के साथ-साथ और प्यार हो गया जैसी फिल्मों की सफलता के बाद इंडस्ट्री में बॉबी की डिमांड काफी बढ़ गई थी। ज्यादातर फिल्ममेकर्स उनके साथ फिल्म बनाने की होड़ में लग गए थे। इस दौरान 1997 में बॉबी देओल की फिल्म लंदन का आधिकारिक एलान हुआ था, जिसके डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा थे। 

    यह भी पढ़ें- सौतेली बहन Esha Deol संग अपने रिश्ते पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'आप एक-दूसरे को गलत...'

    bobbydeol

    खबर आई थी कि इस फिल्म में बॉबी देओल अपने भाई सनी देओल संग नजर आएंगे और एक्शन से दोनों भाई बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। लेकिन क्रिटिएव मतभेद के चलते बॉबी की लंदन उस वक्त नहीं बन पाई। इसके बाद 2000 में इस मूवी को लेकल एक फिर से सुर्खियां तेज हुईं और बताया गया कि मूवी में एक्ट्रेस के लिए करिश्मा कपूर को कास्ट किया जाएगा।

    bobby deol shelved movies (1)

    लेकिन इसके बाद दोबारा लंदन की चर्चा नहीं हुई और इस तरह से बॉबी देओल की फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इस तरह से पिछले 29 साल से बॉबी देओल की लंदन रिलीज के लिए तरस रही है, जो अब शायद ही कभी प्रदर्शित होगी। 

    खबरें और भी

    इस मूवी में नजर आएंगे बॉबी देओल 

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल से जोरदार वापसी करने वाले बॉबी देओल आने वाले समय में स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा में नजर आएंगे। इस मूवी में वह एक बार फिर से नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ संग बॉबी की अल्फा 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, दिए कल्ट गाने; ऋतिक-अजय संग किया रोमांस, कौन हैं Manoj Bajpayee की पत्नी