विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: 'डिजिटल प्लेटफॉर्म ने मुझे बिगाड़ दिया है, एक्ट्रेस मोना सिंह बोलीं- यहां आपको इंतजार नहीं करना पड़ता!

By Priyanka singhEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 22 Nov 2023 05:20 AM (IST)

Bollywood इंस्टाग्राम लाइव के दौरान मोना ने कहा कि ज्यादातर टीवी कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर इसलिए ही जा रहे ...और पढ़ें

Bollywood: 'डिजिटल प्लेटफॉर्म ने मुझे बिगाड़ दिया है, एक्ट्रेस मोना सिंह बोलीं- यहां आपको इंतजार नहीं करना पड़ता!
Bollywood: 'डिजिटल प्लेटफॉर्म ने मुझे बिगाड़ दिया है, एक्ट्रेस मोना सिंह बोलीं- यहां आपको इंतजार नहीं करना पड़ता!

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब काम करने के लिए माध्यम खुले हुए हैं, तो किसी एक माध्यम तक खुद को क्यों सीमित रखना। यह मानना है लाल सिंह चड्ढा फिल्म की अभिनेत्री मोना सिंह का।

मंगलवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान मोना ने कहा कि ज्यादातर टीवी कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर इसलिए ही जा रहे है, क्योंकि वहां पर ऐसा कंटेंट है, जैसी कहानी हम खुद देखना चाहते हैं।

कलाकारों के लिए डिजिटल प्लेटफार्म बेहतरीन जगह है। यहां आपको इंतजार नहीं करना पड़ता है कि खास एपिसोड कल आएगा, तब तक प्रतीक्षा कीजिए। समय की कोई पाबंदी नहीं है।

पान जर्दा वेब सीरीज पर कर रही हैं काम

मैंने सात-आठ साल से टीवी शोज नहीं किए हैं। मैं सोच ही नहीं पा रही हूं कि अब कोई एक किरदार मैं वर्षों तक कैसे निभा पाऊंगी। डिजिटल प्लेटफार्म ने मुझे बिगाड़ दिया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक प्रोजेक्ट खत्म करके हम दूसरे प्रोजेक्ट की ओर बढ़ जाते हैं। आगे मोना ने बताया कि वह फिलहाल दो-तीन की छुट्टी मनाने अपने घर मुंबई आई हैं। उसके बाद वह फिर से भोपाल रवाना हो जाएंगी, जहां वह पान पर्दा जर्दा वेब सीरीज की बाकी की शूटिंग खत्म करेंगी।

यह भी पढ़ें- IFFI 2023: सनी देओल की आंखों से बहे आंसू, बताया Gadar की सफलता के बाद भी क्या-क्या झेला

यह भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की फिल्म हिट हुई तो खुशी से झूम उठे सनी देओल, 'टाइगर' के लिए 'तारा सिंह' ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।